scriptसावन का सबसे शुभ दिन आज, पांच राशियों पर हुई शिव की कृपा | today's horoscope, today happiness timing | Patrika News

सावन का सबसे शुभ दिन आज, पांच राशियों पर हुई शिव की कृपा

locationजबलपुरPublished: Jul 27, 2019 10:17:22 am

Submitted by:

Lalit kostha

धनलाभ होगा। सम्मान में वृद्धि होगी

aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope in hindi

सबसे सरल है भगवान शिव को प्रसन्न करना, शि‍वजी का नाम लेने से दूर होगा मंगल दोष, भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने के आसान उपाय,शिव भजन । भोले बाबा भजन

मेष- अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा।
वृषभ- आज के दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें। धनलाभ होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।
मिथुन- सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।
कर्क- दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदले। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।
सिंह- अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आपसे नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे।
कन्या- परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा।

today happiness timing

तुला- अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचे। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश में लाभ होगा। न्याय पक्ष में मजबूती आयगी।
वृश्चिक- किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें।
धनु- समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होगी।
मकर– परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगे।जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
कुम्भ– कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है।
मीन- दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टाले। आज किसी हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर अर्पण करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो