scripttoday weather : मौसम का मिजाज सख्त, तेज धूप और उमस ने किया बेहाल | today weather : strong sunlight and humidity make it problems | Patrika News

today weather : मौसम का मिजाज सख्त, तेज धूप और उमस ने किया बेहाल

locationजबलपुरPublished: Sep 28, 2021 12:50:53 pm

Submitted by:

Lalit kostha

today weather : मौसम का मिजाज सख्त, तेज धूप और उमस ने किया बेहाल

weather

weather

जबलपुर। तेज धूप और उमस ने सोमवार को दिनभर बेहाल किया। बादल ललचाते तो रहे पर बरसे नहीं। क्वार महीने की तपिश तेज गर्मी का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार चौबीस घंटे में 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सीजन में अब तक 625.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। दिन का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले साल 27 सितम्बर को दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवा चली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि संभाग में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है।

बरगी डैम के तीन गेट से निकासी
बरगी डैम लबालब है, तीन गेट और पावर हाउस से वृहद स्तर पर पानी छोड़ा जा रहा है। डैम में जल स्तर सुरक्षित सीमा तक बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। इसके कारण ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट समेत अन्य तटों में भी जल स्तर बढ़ा हुआ है। बरगी डैम कं ट्रोल रूम की टीम कैचमेंट इलाकों में बारिश की स्थिति पर नजर रख रही है। फिलहाल कैचमेंट इलाकों में बारिश नहीं हो रही है। बारिश होने के स्थिति में डैम के कुछ और गेट भी खोले जा सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो