scriptmonsoon alert – 22 घंटे में 11 इंच बारिश, सूखी नदी में बाढ़ का नजारा, मौसम विभाग का अलर्ट | today weather update in madhya pradesh india | Patrika News

monsoon alert – 22 घंटे में 11 इंच बारिश, सूखी नदी में बाढ़ का नजारा, मौसम विभाग का अलर्ट

locationजबलपुरPublished: Sep 23, 2017 04:31:19 pm

Submitted by:

Lalit kostha

चार दिन से हो रही बारिश से भेड़ाघाट सहित नर्मदा तटों में पानी बढ़ा, सैलानियों की बढ़ी भीड़

bargi dam narmada

bargi dam narmada

जबलपुर. बीते चार दिन से हो रही बारिश का असर नर्मदा तटों से लेकर जलाशयों में भी दिखने लगा है। ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, ग्वारीघाट व धुआंधार में जलस्तर बढ़ा है। बरगी जलाशय में २२ घंटों में २५ सेंमी जल स्तर बढ़ा है। जबकि, खंदारी जलाशय में एक फीट व परियट जलाशय में आधा फीट जल स्तर बढ़ा है। बरगी जलाशय ८५ फीसदी भर गया है।
doctors racket – 25 से 80 लाख में अयोग्य छात्रों को बेच दीं मेडिकल सीटें- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन
धुआंधार में बढ़ा जल स्तर, लग गई रेलिंग
धुआंधार में भी जल स्तर बढ़ गया है। नर्मदा महोत्सव को एक पखवाड़ा रह गया है। इसके मद्देनजर धुआंधार के आसपास सुरक्षा रेलिंग लगा दी गई है। हर साल बाढ़ के मद्देनजर बारिश के पहले जलप्रपात के आस-पास की रेलिंग निकाल दी जाती है। बारिश कम होने होने पर सितम्बर-अक्टूबर के महीने में रेलिंग फिर से लगा दी जाती है।
2017 navratri colors september देशभर में सबसे प्रसिद्ध है इस शहर का दशहरा, ये है इसकी खूबी- देखें वीडियो
जिले में औसत बारिश बहुत कम
मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर में ९५३.५ मिमी यानी ३७.५ इंच के लगभग बारिश हो चुकी है। हालांकि, ये आंकड़े शहरी सीमा के हैं। राजस्व विभाग के अनुसार जिले में औसत बारिश ७४४ मिमी के लगभग यानी २९.३ इंच हुई है।
hot garba girls Gujarati Raas Garba – गुजरात का गरबा, देसी गर्ल्स ने दिखाई गरबा की मस्ती- देखें वीडियो

खंदारी जलाशय
१४३६ फीट मौजूदा जल स्तर
१८ फीट खाली
०१ फीट बढ़ा जल स्तर
बरगी जलाशय
४२०.८५ मीटर पहुंचा जल स्तर
२०२७० क्यूसेक की आवक
२७५४ क्यूसेक पानी की नहरों से निकासी
८५ फीसदी भरा जलाशय
०२ मीटर खाली जलाशय, ५०६ सेंमी पानी चाहिए
जिले एक नजर
९५३.५ जबलपुर
७११.२ कुं डम
७६०.४ पाटन
७३८.३ सिहोरा
५५६.८ मझौली
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो