scriptअचानक सेब के भाव बिकने लगा टमाटर! | Tomatoes suddenly started selling at the price of apples | Patrika News

अचानक सेब के भाव बिकने लगा टमाटर!

locationजबलपुरPublished: Oct 14, 2021 07:47:59 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर में कीमतों में इजाफा, आम आदमी की बढ़ी मुसीबत, डीजल के बढ़ते दाम का असर

tomato

tomato

 

जबलपुर। टमाटर की कीमतें जबलपुर में भी त्योहार पर आसमान छू रही हैं। इसकी कीमत 50 से 60 रुपए किलो के बीच पहुंच गई है, जबकि लगभग एक माह पहले यह 20 रुपए किलो तक बिकने लगा था। यही हाल हरी सब्जियों का है। भरपूर आवक के बाद भी कीमत बहुत अधिक है। कई व्यापारी कीमतों के लिए डीजल के बढ़ते दामों को जिम्मेदार मान रहे हैं। भाड़ा बढऩे से इसकी भरपाई सब्जियों की कीमत के रूप में आम आदमी चुकाने के लिए मजबूर है। शहर में कई सब्जियां दूसरे प्रदेश और जिलों से आती हैं। टमाटर भी इनमें शामिल है। अभी स्थानीय आवक कम हो रही है। ऐसे में बेंगलूरु के जिलों का टमाटर यहां सप्लाई हो रहा है। अभी त्योहार पर इसकी खपत ज्यादा हो गई है। उपवास में इसका इस्तेमाल होता है। मांग अधिक होने का फायदा थोक व्यापारियों के द्वारा उठाया जा रहा है। फुटकर में आकर यह और महंगा हो जाता है। इसलिए कीमत आसमान पर जा रही है।
50 रुपए से ज्यादा तरकारी के दाम
हरी सब्जियों की खपत भी सामान्य दिनों से अधिक हो रही है। अभी कई वेरायटी हरी सब्जियों की बाजार में हैं, फिर भी दाम बढ़ते जा रहे हैं। बरबटी 60 रुपए किलो हो गई है। जानकारों का कहना है कि इस साल उपज खराब हो गई है। महाराष्ट्र से जो भटा जबलपुर आता था, वह बंद हैं। दमोह से महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के शहरों में भटा की सप्लाई हो रही है। ऐेसे में उनका भाड़ा भी ज्यादा लग रहा है। इस मौसम में हरी भाजी से बड़ा आसरा रहता है। उनकी आवक तेज होने से बाकी सब्जियों के दाम गिर जाते हैं, लेकिन अभी उनकी आवक कम है। ऐसे में भाव भी ऊंचे हैं।
यह है स्थिति
सब्जी–दाम
बरबटी 50-60
गिलकी 25- 30
शिमला 40-60
भिंडी 30-40
परबल 60-70
प्याज 20-25
आलू 20-25
टमाटर 50-60
भटा 40-50
भाजी 25-30

ट्रेंडिंग वीडियो