script12 लोगों को बचाने वाला, खुद नर्मदा में बह गया | Tourist flown in Narmada | Patrika News

12 लोगों को बचाने वाला, खुद नर्मदा में बह गया

locationजबलपुरPublished: Mar 12, 2019 01:45:54 am

Submitted by:

santosh singh

महाराष्ट्र के गोंदिया से आया पर्यटक नर्मदा में बहा, तलाश जारी, धुआंधार के पास नहाते समय हुआ हादसापरिजन ने बताया कुशल तैराक है व्यक्ति, पचमढ़ी जाने वाला था पर्यटकों का दल

full moon , snan dan purnima , narmada ghat

full moon , snan dan purnima , narmada ghat

जबलपुर . महाराष्ट्र के गोंदिया से बस से पचमढ़ी जा रहे पर्यटकों में से एक सोमवार सुबह धुआंधार के पास नहाते समय तेज बहाव में नर्मदा की लहरों में बह गया। साथी पर्यटकों ने बताया कि बहने वाले पर्यटक गोंदिया में एग्रीकल्चर विभाग में कार्यरत हैं और कुशल तैराक हैं। वे गोंदिया में 12 लोगों को डूबने से बचा चुके हैं। उनके नर्मदा में बहने की खबर मिलते ही पयर्टकों में शामिल पत्नी बेसुध हो गयीं। भेड़ाघाट पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
एग्रीकल्चर विभाग में कार्यरत
भेड़ाघाट टीआइ शशि विश्वकर्मा ने बताया कि गोंदिया के पोटरा निवासी राजू मसराम (42) एग्रीकल्चर विभाग में हैं। वे पत्नी मालती, दो बच्चों, भाई प्रमोद सहित परिवार और रिश्तेदारों के कुल 25 सदस्यों के साथ बस से पचमढ़ी बड़े महादेव का दर्शन करने जा रहे थे। रविवार की रात उनकी बस भेड़ाघाट में पहुंची थी। रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह आठ बजे सभी धुआंधार नहाने निकले थे। राजू और अन्य लोग धुआंधार से एक किमी आगे नहाने पहुंचे थे।
गहरे पानी में नहाते समय हुआ हादसा
भाई प्रमोद ने बताया कि वह कुशल तैराक हैं। साथ गए अन्य लोगों ने मना भी किया था, लेकिन नहीं मानें। नहाते समय अचानक उनका बैलेंस बिगड़ा और वह तेज बहाव की चपेट में आ गए। भाई सहित साथ नहा रहे अन्य लोग मदद के लिए चीखने लगे। जब तक आसपास के गोताखोरों को इसकी जानकारी होती वह धुआंधार की धारा के साथ बह गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गयी। शाम तक तलाश चलती रही। अंधेरा होने की वजह से अब मंगलवार को तलाश होगी।
पत्नी की तबियत खराब
हादसे की खबर मिलते ही पत्नी मालती बेसुध होकर गिर पड़ी। दोनों बच्चे भी रोने-चिल्लाने लगे। पुलिस ने स्थानीय चिकित्सक की मदद से पत्नी का इलाज कराया। शाम तक सभी लोग मिलने के इंतजार में बंदरकूदनी, सरस्वती घाट पर मौजूद रहे। इसके बाद आगे की यात्रा कैंसिल कर सभी लोग वापस चले गए। यहां भाई प्रमोद सहित तीन लोग परिवार के रुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो