scriptकिन्नरों का भुजरिया डांस वायरल, वीडियो में देखें उनकी खूबसूरती | Transgenders Celebrating Bhujariya Festival in mp, Kinnaro Ka Utsav | Patrika News

किन्नरों का भुजरिया डांस वायरल, वीडियो में देखें उनकी खूबसूरती

locationजबलपुरPublished: Aug 28, 2018 09:25:47 am

Submitted by:

Lalit kostha

किन्नरों का भुजरिया डांस वायरल, वीडियो में देखें उनकी खूबसूरती

Transgenders Celebrating Bhujariya Festival in mp

Transgenders Celebrating Bhujariya Festival in mp

जबलपुर। भाईचारा और सौहाद्र्र का पर्व भुजरिया जिसे स्थानीय लोग कजलियों के नाम से भी जानते हैं। धूमधाम से मनाया गया। कजलियां मिलन समारोह आज से आयोजित होंगे जो कि जन्माष्टमी तक चलेंगे। सोमवार को किन्नरों का भुजरिया विसर्जन जुलूस पूरे शहर में जनाकर्षण का केन्द्र रहता है। उनकी सुंदरता देखकर लोग मोहित हो जाते हैं। साथ ही वे दुआओं के साथ शहर में भाईचारा और अमन की दुआ करते हैं। उनका डांस देखने के लिए सडक़ों के दोनों ओर भारी भीड़ लगी रही। कजलियां पर्व के दौरान किन्नरों ने जुलूस निकाला। जुलूस में किन्नर सिर पर कजलियां रखे हुए थे और बैंड की धुन पर नृत्य कर रहे थे। जुलूस लकडग़ंज बेलबाग से शुरू होकर साठिया कुंआ, दरहाई, कोतवाली, मिलौनीगंज, घोड़ा नक्कास आदि स्थानों पर होते हुए हनुमानताल में समाप्त हुआ।

news fact-

कजलियां विसर्जन जुलूस निकला
शहर के प्रमुख तालाबों में रहा मेला
कजलियां के रंग, सद्भाव के संग
बैंड की धुन पर किन्नरों ने निकाला जुलूस

 

एक दूसरे को कजलियां देकर किया परम्परा का निर्वहन, जगह-जगह आयोजन
कजलियां पर्व शहर में सोमवार को मनाया गया। रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस पर्व में लोगों को एक दूसरे को कजलियां देकर सुख-दुख बांटे। दोपहर बाद से शहर के प्रमुख तालाबों में कजलियां लेकर महिलाएं जुलूस के रूप में पहुंची। जहां कजलियां विसर्जित करने के बाद लोगों ने एक दूसरे हरी-पीली कोमल बालियों वाली कजलियां आदर के साथ अर्पित की। वहीं बड़ों द्वारा छोटों के कानों में कजलियां खोंस कर शुभकामानाएं दी। गंगासागर तालाब में मेला लगा था। जहां झूलों के साथ ही दुकानें भी लगी थी।

कजलियां मिलन समारोह में किया मिठाई का वितरण
बदनपुर पहाड़ी से हटाए गए लोगों को रामपुर छापर में स्थापित किया गया है। सोमवार को स्वामी वीरेंद्र पुरी वार्ड के पार्षद केवल कृष्ण आहूजा ने कजलियां मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें विस्थापित महिलाओं को साड़ी एवं मिष्टान्न वितरित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रतिनिधि पिंकी मुद्गल, हल्के ठाकुर, वहीद खान मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो