scriptचुनाव के एन पहले ‘रोहाणी और जैन’ को आखिर क्यों तलाश रहा है यह महकमा…जानने के लिए पढ़ें | transport departnment action | Patrika News

चुनाव के एन पहले ‘रोहाणी और जैन’ को आखिर क्यों तलाश रहा है यह महकमा…जानने के लिए पढ़ें

locationजबलपुरPublished: Mar 13, 2019 06:23:56 pm

Submitted by:

virendra rajak

बिना टेक्स जमा किए गायब हो गए कई वाहन, चार पहिया वाहनों की संख्या अधिकआरटीओ द्वारा तैयार किया जा रहा रिकॉर्ड, वाहन मालिकों को भेजा जाएगा नोटिस

thug earn money through made fake website of rto kanpur

Auto parts shops will be subject to RTO

जबलपुर, रोहाणी और जैन के वाहन आखिर कहां गायब हो गए, यह एक सवाल है, वाहन भी एे से, जिन वाहनों से एक सरकारी महकमें को लाखों रुपए वसूलना है। अब यह सरकारी महकमा रोहाणी और जैन पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं, उनसे रूपए तो वसूले जाएंगें साथ ही कानूनी कार्रवाई भी होगी। गड़बड़ी मिली, तो जेल की हवा खाने से भी उन्हें कोई नहीं बचा सकता। हम बात कर रहे हैं, उन वाहनों की, जो बिना टेक्स जमा किए गायब हो गए। इतना ही नहीं कई वाहन तो एेसे हैं, जिनके मालिकों तक का पता नहीं है। अब इन वाहनों और उनके मालिकों को ढूंढने की कवायद आरटीओ करेगा। इनमें तीन पहिया, चार पहिया और भारी वाहन तक शामिल हैं। ये वाहन कहां हैं, पहले तो यह पता लगाया जाएगा, बाद में वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनसे बकाया टेक्स तो वसूला जाएगा साथ ही जुर्माना की कार्रवाई भी की जाएगी।
हजारों में वाहन, करोड़ो में टेक्स
आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार तीन पहिया से लेकर भारी वाहनों तक को यदि जोड़ा जाए, तो पचास हजार से अधिक एेसे वाहन हैं, जिनमें ५० करोड से अधिक का टेक्स बकाया है। जो वाहन गायब हुए, उनमें अधिकतर यात्री और भारी वाहन समेत तीन पहिया हैं।
एनओसी लेना अनिवार्य, वरना कार्रवाई
नियमानुसार किसी भी वाहन को काटने या उसे कबाड़ में बेचने के पहले वाहन मालिक को इसकी सूचना आरटीओ को देनी पड़ती है। आरटीओ द्वारा वाहन की जांच के बाद एनओसी जारी की जाती है। इस दौरान वाहन का सभी बकाया शुल्क भी मालिक द्वारा आरटीओ में जमा करना पड़ता है।
शुल्क से बचने चोरी छिपे काम
वाहन चालक आरटीओ में टेक्स जमा करने से बचने के लिए वाहनों को कटवा देते हैं या कबाड़ में बेच देते हैं। इतना ही नहीं कई वाहन चालकों द्वारा पुराने वाहन के पुर्जों का दूसरे वाहनों में उपयोग कर लिया जाता है और वे इंजन और चेचिस को नष्ट कर देते हैं।
वर्जन

पचास हजार से अधिक एेसे वाहन हैं, जो अचानक गायब हो गए। उन्हें उनके मालिकों ने या तो काट दिया या फिर कबाड़ होने के कारण बेच दिया। यह नियम विरुद्ध है। एेसे वाहनों की सूची बनाई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
संतोष पॉल, आरटीओ


वाहन क्रमांक-मालिक का नाम-बकाया टेक्स

एमपी २२ बी ७३७७-संजय केशवानी-४४३१९४०

एमपी २० पीए ११८८-पंकज जैन-१६११६५७

एमपी २० पीए १४१६-शेख अहमद-११७००८६

एमपी २० ई ६१२२-प्रदीप कुमार शुक्ला-६६८८०८
एमपी ४२ पी ०१०९-जितेन्द्र रोहाणी-४१४१७२

एमपी ४९ पी ०११९-अंकित पटेल-५५१५७२

एमपी २० पीए ०९७५-शुभम सिंह-४३९२३९

——-

आरटीओ में रजिस्टर्ड वाहन

दुपहिया वाहन:- ६५००००
तीन पहिया:- १९०००
चार पहिया:- २७००००
यात्री वाहन, बसें आदि:- ३५००
भारी वाहन:- ५८०००
अन्य वाहन:- ४६०००
——-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो