scriptकम एयर फेयर में दिल्ली…कौन कराएगा ये हवाई सफर… पढ़े आगे | low air fare for delhi | Patrika News

कम एयर फेयर में दिल्ली…कौन कराएगा ये हवाई सफर… पढ़े आगे

locationजबलपुरPublished: Mar 24, 2019 06:22:13 pm

Submitted by:

virendra rajak

दिल्ली के लिए अब उड़ान भरेंगीं तीन फ्लाइट

jodhpur

दिल दहला देगा इसका सच

जबलपुर, जैसे-जैसे सुबह का सूरज आसमान की ओर बढ़ेगा, वैसे-वैसे यह फ्लाइट भी आसमान छूएगी। सूरज के साथ आसमान तक पहुंचने वाली यह फ्लाइट दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ेगी। वहीं कुछ देर जबलपुर में रूकने के बाद यह फिर से दिल्ली रवाना होगी। स्पाइस जेट द्वारा इस रूट पर एक और हवाई सेवा शुरू की जा रही है, जो दो अप्रेल से शुरू होगी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब डुमना से दो नहीं बल्की तीन फ्लाइट्स मिल सकेंगीं। वहीं आने के लिए भी तीन फ्लाइट होंगीं। स्पाइस जेट द्वारा दिल्ली जबलपुर दिल्ली रूट पर एक और फ्लाइट उतारी जा रही है। यह फ्लाइट दो अप्रेल से नियमित उड़ान भरेगी। अब तक इस मार्ग पर एयर इंडिया और स्पाइस जेट द्वारा एक-एक फ्लाइट संचालित की जा रही थी, लेकिन इस मार्ग पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक को देखते हुए स्पाइस ने एक और फ्लाइट उतारने का निर्णय लिया।
फेयर अधिक, फिर भी पसंद
जबलपुर से दिल्ली और दिल्ली से जबलपुर रूट पर एयर इंडिया द्वारा भी फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। स्पाइस के मुकाबले इसका फेयर अधिक है। यह फेयर आम दिनों में भी दो गुना तक रहता है, इसके बाद भी हवाई यात्रा करने वाली स्पाइस के मुकाबले एयर इंडिया से उड़ान भरना ज्यादा पसंद करते हैं। यही कारण है कि एयर इंडिया की जबलपुर दिल्ली और दिल्ली जबलपुर दोनों उड़ाने अमूमन फुल रहती हैं।
इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट, पर समय ज्यादा
जबलपुर से सभी प्रमुख शहरो के लिए इंडिगो द्वारा कनेक्टिंग फ्लाइट दी जा रही है। इंडिगो की फ्लाइट पहले जबलपुर से उड़कर हैदराबाद जाती है, वहां से दूसरी फ्लाइट से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरी जा सकती है, लेकिन इस प्रक्रिया में जहां समय ज्यादा लगता है, वहीं एयर फेयर भी दो गुना तक हो जाता है। इसलिए घरेलू उड़ानों के लिए यात्री सीधी फ्लाइट से उड़ान भरना ज्यादा पसंद करते हैं।

जबलपुर आने वाली कुल उड़ाने:-०६
जबलपुर से जाने वाली कुल उड़ाने:- ०६

अभी इनका संचालन
स्पाइस जेट
जबलपुर से उड़ान भरने का समय:-४.३० बजे शाम
दिल्ली पहुंचने का समय:-६.४० बजे शाम
फ्लाइट संख्या:- एसजी २६४२
दिल्ली से उड़ान भरने का समय:- १०.१० बजे सुबह
जबलपुर पहुंचने का समय:- १२.०० बजे दोपहर
फ्लाइट संख्या:- एसजी २८७१
एयर इंडिया
जबलपुर से उड़ान भरने का समय:- शाम ०५.५० बजे
दिल्ली पहुंचने का समय:- रात ०७.३५ बजे
फ्लाइट संख्या:- एआई ९६१८
दिल्ली से उड़ान भरने का समय:- दोपहर ०३.३५ बजे
जबलपुर पहुंचने का समय:- शाम ०५.२५ बजे
फ्लाइट संख्या:- एआई ९६१७
——
यह है स्पाइस की नई फ्लाइट
जबलपुर से उड़ान भरने का समय:-सुबह ८.१५ बजे
दिल्ली पहुंचने का समय:- सुबह १०.२० बजे
फ्लाइट संख्या:- एसजी २१९६
दिल्ली से उड़ान भरने का समय:-सुबह ५.५५ बजे
जबलपुर पहुंचने का समय:- सुबह ७.५५ बजे
फ्लाइट संख्या:- एसजी २१९५
——–
अभी तक यह फ्लाइट्स
जबलपुर से दिल्ली:- एयर इंडिया, स्पाइस जेट
दिल्ली से जबलपुर:- एयर इंडिया, स्पाइस जेट
जबलपुर से हैदराबाद- स्पाइस जेट, इंडिगो
हैदराबाद से जबलपुर:- स्पाइस जेट, इंडिगो
जबलपुर से अहमदाबाद:- स्पाइस जेट
अहमदाबाद से जबलपुर:-स्पाइस जेट
जबलपुर से मुंबई:-स्पाइस जेट
मुंबई से जबलपुर:-स्पाइस जेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो