scriptतुला कुंभ और मीन वालों के लिए आज दिन अच्छा है, बाकी के लिए सामान्य | tula kumbh meen happy today, daily horoscope in hindi | Patrika News

तुला कुंभ और मीन वालों के लिए आज दिन अच्छा है, बाकी के लिए सामान्य

locationजबलपुरPublished: Jan 31, 2020 10:16:31 am

Submitted by:

Lalit kostha

तुला कुंभ और मीन वालों के लिए आज दिन अच्छा है, बाकी के लिए सामान्य
 

Aaj ka rashifal 30  Jan: सिद्ध योग में बुध ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Aaj ka rashifal 30  Jan: सिद्ध योग में बुध ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष– प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी।
वृषभ- अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
मिथुन- रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछपरख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा।
कर्क- आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
सिंह- दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।
कन्या- किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है।

तुला- अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।
वृश्चिक- समय परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच कर व्यापार करें, अन्यथा हानि हो सकती है।
धनु- आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर- कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी।
कुम्भ- बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
मीन- आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो