scriptrashifal in hindi-  आज लव लाइफ से फॅमिली में होगी टेंशन, ये लोग रखे विशेष ध्यान | tula meen mesh kumbh rashifal in google search | Patrika News

rashifal in hindi-  आज लव लाइफ से फॅमिली में होगी टेंशन, ये लोग रखे विशेष ध्यान

locationजबलपुरPublished: Jul 18, 2017 08:39:00 am

Submitted by:

Lalit kostha

आमदनी के रास्ते खुलेंगे, भविष्य हेतु योजनाएं बनाएंगे

tula, meen, mesh, kumbh

rashifal in google search,Kumbh Dainik Rashifal,

जबलपुर। मंगलवार को चंद्र मेष राशि व भरिणी नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक। सभी 12 राशियों के व्यक्ति कलह टालने हेतु हनुमान जी पर सफेद फूल चढ़ाएं। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा। 
मेष: करियर में अवसर प्राप्त होंगे। जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
 
वृष: काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक काम बनेंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा। शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
मिथुन: कांफिडेंस से कार्य पूर्ण होंगे। विरोधियों की सक्रियता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
कर्क: कार्यों में रुकावटें आएंगी। ठोस निर्णय लेंगे। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा। शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

ये भी पढ़ें – महाकाल की सवारी- महिलाएं पालकी में लेकर चलीं गुप्तेश्वर महादेव को शहर भ्रमण कराने, देखें लाइव वीडियो
 
सिंह: काम में मन नहीं लगेगा। बुद्धिमत्ता से समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु केंद्रित रहेंगे। रोजगार में व्यस्त रहेंगे। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे। शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
कन्या: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। पार्टनर से मधुरता बनेगी। कार्य सहयोग मिलेगा। आमदनी के रास्ते खुलेंगे। भविष्य हेतु योजनाएं बनाएंगे। शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
तुला: स्वास्थ्य परेशानी होगी। गृह परिवर्तन चिंतित करेगा। परिजनो के रोगों से परेशान होंगे। सफलता उत्साहित करेगी। रोजगार में लाभ होगा। शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
वृश्चिक: स्वभाव में नीरसता रहेगी। रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। किसी की बातों से उलझन पैदा होगी। शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
 
धनु: प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। दांपत्य सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। नकारात्मकता से हतोत्साहित होंगे। शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 

मकर: पार्टनर रोगग्रस्त होगा। आखें मूंद कर कार्य न करें। प्रेमी से मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंका रहेगी। भूल स्वीकार कर संबंधों में क्षमा याचक बनें। शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। मानसिक विचारों से ग्रस्त होंगे। सृजनात्मकता से लाभ होगा। पैंडिंग वर्क समयानुसार पूर्ण होगा। शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
मीन: नकारात्मकता त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। इच्छाएं सिद्ध होंगी। समय पर जरूरी कार्य पूरे होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

ये भी पढ़ें – यहां निकली दुनिया की अनोखी कांवड़ यात्रा, 21 कांवड़ियों ने दिया ये संदेश- देखें वीडियो 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो