scriptतुला, मिथुन, मीन के घर आज मंगल ही मंगल है, बदलने वाली हैं परिस्थितियां | tula mithun meen ka rashifal, today horoscope | Patrika News
जबलपुर

तुला, मिथुन, मीन के घर आज मंगल ही मंगल है, बदलने वाली हैं परिस्थितियां

तुला, मिथुन, मीन के घर आज मंगल ही मंगल है, बदलने वाली हैं परिस्थितियां
 

जबलपुरApr 16, 2019 / 09:55 am

Lalit kostha

tula mithun meen ka rashifal, today horoscope

tula mithun meen ka rashifal, today horoscope

मेष- आलस त्यागें और काम के प्रति सजग रहें। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी।
वृषभ– बोलें कम और काम ज्यादा करें। लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
मिथुन- कम समय में कार्य पूरे होंगे। आज भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में वृद्धि होगी।
कर्क- अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है।
सिंह- आपके क्रियाकलापों से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भाग-दौड़ अधिक रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।
कन्या- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढेगा। खर्चों में कमी करें। संतान से कष्ट रहेगा।
तुला- दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।
वृश्चिक- आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
धनु- लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे। प्रसिद्धि एवं सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है। अपने बलबूते से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
मकर- मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखे।
कुम्भ- कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण उत्साह रखने के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मलेगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
मीन- आपकी कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो