शाम पांच बजे हुआ हादसा-
हादसे के प्रत्क्षदर्शी अशरफ ने बताया कि पहले शहनवाज नहाते समय फाल की गहराई में डूबने लगा। इसके बाद बसीर उसे बचाने गया तो वह भी डूब गया। दोनों को बचाने शहनवाज पहुंचा तो वह भी डूबने लगा। फिर वह तैर कर निकल आया। बताते हैं कि फॉल अधिक गहराई में है। वहां नुकीले पत्थर है। कई बार ऊपर से छलांग लगाने पर नुकीले पत्थर से लोग घायल हो जाते हैं।
घर में पहुंची सूचना, मचा कोहराम
हादसे की खबर पथरा मोहरिया में शहनवाज और बसीर के घर सूचना पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात तक दोनों की तलाश एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू जारी था।