scriptAccident : करंट से झुलसे दो बिजली कर्मी, एक की मौत, दूसरा गम्भीर | Two electricians scorched by current, one died, the other serious | Patrika News

Accident : करंट से झुलसे दो बिजली कर्मी, एक की मौत, दूसरा गम्भीर

locationजबलपुरPublished: Mar 05, 2022 09:51:09 pm

Submitted by:

praveen chaturvedi

सिविल लाइंस स्थित विनोबा भावे सब स्टेशन में हादसा : कई क्षेत्रों की बिजली गुल

Accident : करंट से झुलसे दो बिजली कर्मी, एक की मौत, दूसरा गम्भीर

electrician admitted in hospital

जबलपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाट-बाजार स्थित 132 केवी विनोबा भावे सब स्टेशन में शनिवार सुबह मेंटेनेंस के दौरान दो बिजलीकर्मी करंट से झुलस गए। वहां मौजूद अधिकारी-कर्मचारी उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां एक बिजली कर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरे कर्मचारी की हालत नाजुक बताई गई है। हादसे के बाद कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। करीब पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है।

लिया था शटउाउन
जानकारी के अनुसार सब स्टेशन में मेंटनेंस के लिए शटडाउन लिया गया था। झंडा चौक, रांझी निवासी प्रकाश पासी (28) और मूलत: कटनी बिलहरी निवासी राजकुमार पंथी (30) समेत अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। शनिवार सुबह 7.30 बजे प्रकाश मेंटेनेंस के लिए सीढी पर चढ़ा। राजकुमार सीढ़ी पकड़े हुए था। इसी दौरान करंट लगने से प्रकाश जमीन पर जा गिरा। राजकुमार भी करंट लगने से सीढ़ी से दूर जा गिरा। बिजली कर्मचारियों के जमीन पर गिरने से वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए। बिजली अधिकारी-कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने झंडा चौक रांझी निवासी प्रकाश पासी को मृत घोषित कर दिया। जबकि मूलत: कटनी बिलहरी निवासी राजकुमार पंथी की हालत गम्भीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

कई क्षेत्रों की बिजली गुल
मेंटेनेंस के लिए शटडाउन लिया गया था। हादसे के बाद कांचघर, समीक्षा टाउन, बर्न कम्पनी, चुंगी चौकी, झामनदास चौक, शीतलामाई, द्वारका नगर समेत अन्य इलाकों में सुबह साढ़े सात बजे बिजली गुल हो गई7 दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो