प्रौढ़ शिक्षा एवं प्राचार्य कैडर का मामला
जानकारो के अनुसार यह पूरा झमेला प्रौढ़ शिक्षा कैडर और प्राचार्य कैडर का है। वर्तमान जेडी प्राचार्य कैडर से जुड़े हैं जबकि नव नियुक्त जेडी प्रौढ़ शिक्षा कैडर से आए हैं। दोनों ही वर्ग की एक बड़ी लॉबी है जो अपने लोगों को पदस्थ करने में जोर अजमाईश में लगी है।चार माहों के दौरान संभागीय संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों के दोबारा तबादला आदेश जार कर महकमें में रददो बदल किया गया है। अपने चहेते अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।