शहर में स्वाइन फ्लू के दो नए संदिग्ध मिले, मेडिकल में भर्ती
मौसम के करवट लेते ही स्वाइन फ्लू संक्रमण के बढऩे का अंदेशा

जबलपुर। मौसम के करवट लेते ही स्वाइन फ्लू का एच-वन, एन-वन संक्रमण के बढऩे का अंदेशा बन गया है। शहर में शनिवार को स्वाइन फ्लू के दो नए संदिग्ध मरीज मिले हैं। इन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। स्वाब के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सूत्रों के अनुसार नए भर्ती किए गए दोनों मरीजों के स्वाइन फ्लू संदिग्ध होने पर उचित उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं, स्वाइन फ्लू पीडि़त एक मरीज की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मेडिकल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 12 मरीज भर्ती हैं। इसमें 10 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजीटिव हैं। 2 संदिग्ध हैं। इन सभी मरीजों की सेहत पर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार नजर रख रही है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के प्रमुख डॉ. दीपक बरकड़े के अनुसार अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू पीडि़त मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। स्वस्थ्य होने पर एक मरीज को शनिवार को डिस्चार्ज किया है। जांच में स्वाइन फ्लू संदिग्ध दो मरीज मिले है।
ये है स्थिति
- 60 के लगभग संदिग्ध मरीज अभी तक।
- 20 मरीज जांच के बाद पॉजीटिव मिले।
- 06 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।
- 12 मरीज अभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती।
- 10 मरीज इसमें (भर्ती में) पॉजीटिव है।
- 02 मरीज इसमें (भर्ती में) संदिग्ध हैं।
(नोट: मेडिकल अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार)
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज