scriptअंतिम संस्कार से लौट रहे चाचा-भतीजे को बाइक ने मारी टक्कर, भतीजे की मौत | Uncle-nephew returning from funeral was hit by bike, nephew died | Patrika News

अंतिम संस्कार से लौट रहे चाचा-भतीजे को बाइक ने मारी टक्कर, भतीजे की मौत

locationजबलपुरPublished: Jul 23, 2021 07:50:23 pm

– पाटन के रोसरा उडऩा के पास हादसा

car_road_accident.jpg

Road Accident in Raipur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

जबलपुर. थापक वार्ड पनागर निवासी एक युवक अपने चाचा के साथ बुआ के अंतिम संस्कार में शामिल होने मोहिनिया गया था। वे गुरुवार रात बाइक से लौट रहे थे। रोसना उडऩा के पास पीछे से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां भतीजे को मृत घोषित कर दिया गया। पाटन पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजन को सौंपा गया।
पाटन पुलिस ने बताया कि थापक वार्ड निवासी सोनू पटेल की मोहनिया निवासी बुआ की मौत हो गई थी। सोनू चाचा संतोष काछी के साथ गुरुवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। दोनों बाइक एमपी 20 एनटी 9983 से लौट रहे थे। बाइक सोनू चला रहा था। रोसरा उडऩा के पास पीछे से आ रहे बाइक एमपी 20 एनएल 2868 के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। इससे सोनू और संतोष बाइक से उछलकर सडक़ पर गिर गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस से पाटन स्थित शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो