जबलपुरPublished: Aug 26, 2023 12:27:19 pm
Lalit kostha
अनोखा शिवलिंग जो चिता की राख पर विराजे हैं, पारा से बने हैं 1111 किलो के महादेव
जबलपुर. संस्कारधानी को शिवभक्ति व यहां के ऐतिहासिक व प्राचीन शिवालयों के लिए जाना जाता है। जिले में महज सात वर्ष पूर्व निर्मित एक ऐसा शिवालय है जो भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है। शहर से 35 किमी दूर कटंगी के प्रज्ञाधाम आश्रम में यह शिवालय है। यहां 1111 किलो के पारदेश्वर महादेव विराजमान हैं। विश्व का सबसे बड़ा पारे से निर्मित शिवलिंग होने की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। सावन में यहां शिवभक्तों की कतार लगती है। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालय में पारदेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक व पूजन होगा।