scriptडॉ.यादव के सीएम बनने से विवि से लेकर कॉलेजों में छाई खुशी, नौ बार आए विवि | universities to colleges, people came nine times happy after Dr.Yadav | Patrika News
जबलपुर

डॉ.यादव के सीएम बनने से विवि से लेकर कॉलेजों में छाई खुशी, नौ बार आए विवि

डॉ.यादव के सीएम बनने पर शिक्षा महकमें में दिखी खुशी, प्राध्यापकों ने दी बधाई
 

जबलपुरDec 12, 2023 / 12:33 pm

Mayank Kumar Sahu

minister_he.jpg

जबलपुर. प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से गहरा जुड़ाव है। उच्च शिक्षा मंत्री रहने के दौरान वे करीब 9 बार विश्वविद्यालय आए। न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लागू करने से लेकर विवि और कॉलेजों के नवीन भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम में वे शामिल हुए। रादुविवि में प्रशासनिक अधिकारियों के भवनों का लोकार्पण वर्ष 2020 में उन्होंने किया था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर वर्ष 2021 में हुई राष्ट्रीय कार्यशाला में भी उन्होंने शिरकत की थी। रादुविवि में वर्ष 2018 से लेकर 2022 तक तीन दीक्षांत समारोह में उन्होंने व्यक्तिगत और वचुअर्ल रूप से उपाधियां प्रदान की। पिछले साल उन्होंने एकात्म भवन एवं वूमेंस सेंटर का लोकार्पण किया था। इस साल वे विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह व अंतर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में भी उन्होंने शिरकत की थी। डॉ.यादव के सीएम बनने पर शिक्षा महकमें में सबसे ज्यादा खुशी रही। कुलपति से लेकर कॉलेजों के प्राध्यापक एक दूसरे को बधाई देते रहे। क्योंकि अपने कार्यकाल के दौरान डॉ.यादव प्रदेश में सबसे ज्यादा संस्कारधानी की गतिविधियों से जुड़े रहे।

जबलपुर से खास लगाव

नए सीएम डॉ. यादव का संस्कारधानी के साथ आत्मीय लगाव है। उन्हें महाकोशल क्षेत्र के आदिवासी जिले मंडला और डिंडौरी का भी प्रभारी मंत्री बनाया गया था। शहर के कई शिक्षकों के नाम उन्हें मुंह जुबानी याद हैं। रादुविवि के कुलपति प्रो. कपिलदेव मिश्र ने कहा कि विवि से उनका जुड़ाव रहा है। वे तीन दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. धुव्र दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में दूसरी बार अभाविप से जुड़ा कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा है। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शासकीय प्रांतीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के संभागीय अध्यक्ष डॉ. अरुण शुक्ला, जिलाध्यक्ष डॉ. टीआर नायडू ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के लिए यह गौरव की बात है।

Hindi News/ Jabalpur / डॉ.यादव के सीएम बनने से विवि से लेकर कॉलेजों में छाई खुशी, नौ बार आए विवि

ट्रेंडिंग वीडियो