जबलपुर

राज्यपाल के सचिव पहुंचे विवि, डीआईसी सेंटर की तारीफ

अचानक पहुंचे दुबे, विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण, सहयोग का किया वादा फोटो-

जबलपुरJan 10, 2020 / 11:41 am

Mayank Kumar Sahu

University reaches Secretary to Governor, DIC Center appreciated

जबलपुर।
रानी दुर्गावती विश्विविद्यालय में राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे गुरुवार को अचानक विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एकात्म भवन, बायोडिजाइन सेंटर, विज्ञान भवन का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। डिजाइन इनोवेशन सेंटर में चल रहे कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। निर्देशक डॉ.एसएस संधु को को सेंटर में तैयार किए गए उत्पादों की मार्केटिंग करने और इसे और परिष्कृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी आवश्यकताएं होंगी उसे पूरा किया जाएगा। विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन एवं कौशल विकास केंद्र में चल रहे कार्यों को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। सचिव दुबे ने कुलपति प्रो.कपिलदेव मिश्र के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति प्रो.मिश्र ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों से परिचित कराया। दुबे विश्वविद्यालय के लिए हर सहयोग करने का कुलपति को भरोसा जताया।
राज्यपाल के साथ आए थे सचिव
राज्यपाल लालजी टंडन के ट्रिपल आईटीडीएम दीक्षांत के दौरान उनके सचिव मोहन दुबे भी जबलपुर प्रवास पर आए थे। इस दौरान कुलपति ने राज्यपाल और सचिव को विश्वविद्यालय आमंत्रित किया था। राज्यपाल ने समयाभाव होने की बात कहते हुए अगली बार विवि आने का आश्वासन दिया था। हालांकि सचिव ने हामी भरी थी। जिसके तारतम्य में सचिव दुबे कुलपति के आग्रह पर पहुंचे। इस दौरान वेटरनरी विवि के कुलपति डॉ.पीडी जुयाल के अलावा कुलसचिव प्रो.कमलेश मिश्रा, प्रो.सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Home / Jabalpur / राज्यपाल के सचिव पहुंचे विवि, डीआईसी सेंटर की तारीफ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.