scriptPuri Haridwar Utkal express accident: मौत के मंजर में से पूरी तरह सकुशल निकले यहां के यात्री, हैरान रह गए लोग | Utkal express accident- Passengers of Jabalpur Division are safe | Patrika News

Puri Haridwar Utkal express accident: मौत के मंजर में से पूरी तरह सकुशल निकले यहां के यात्री, हैरान रह गए लोग

locationजबलपुरPublished: Aug 20, 2017 09:32:00 am

Submitted by:

deepak deewan

उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में जबलपुर मंडल के यात्री सकुशल, उत्कल एक्सप्रेस में जबलपुर मंडल से आठ यात्री आरक्षित डिब्बे में थे

Puri Haridwar Utkal express accident

Puri Haridwar Utkal express accident

जबलपुर। पुरी से हरिद्धार जा रही उत्कल एक्प्रेस ट्रेन मुजफ्फर नगर के खतौली के पास शनिवार शाम करीब छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ट्रेन के १४ डिब्बे पटरी से नीचे उतर गएं, जिसमें २३ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। बड़ी संख्या में हुई मौतों और यात्रियों के बुरी तरह घायल होने के बाद भी कुछ भाग्यशाली यात्री पूरी तरह कुशल बचे रहे। विशेष बात यह है कि इनमें कुछ यात्री जबलपुर रेल मंडल के भी है जिन्हें इतनी बड़ी रेल दुर्घटना में भी कुछ नहीं हुआ। ट्रेन में सवार जबलपुर रेल मंडल से जाने वाले सभी यात्री सुकशल बताए जाते हैं।

आठ यात्री थे सवार
जाको राखे साइयां, मार सके न कोय- यह कहावत उस समय चरितार्थ हो गई जब शनिवार शाम को उत्कल एक्सप्रेस में सवार जबलपुर मंडल के सभी यात्रियोंं के सकुशल होने की सूचना प्राप्त हुई। उत्कल एक्सप्रेस में जबलपुर मंडल से आठ यात्री आरक्षित डिब्बे में थे। उनमें से चार यात्री सागर से इस ट्रेन में सवार हुए थे। ये चारों पैसेंजर्स यहां से ट्रेन में हरिद्धार व मुजफ्फरनगर की यात्रा कर रहे थे। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार चारों यात्री अलग-अलग कोचों में सवार हुए थे। ये यात्री सागर से ट्रेन के कोच बी-१, बी-४ और स्लीपर कोच एस-३ में सवार हुए थे।
कटनी मुड़वारा से भी बैठे थे पैसेंजर्स
बताया जा रहा है कि इन दिनों हरिद्वार जाने के लिए ट्रेनों में कुछ ज्यादा ही भीड़भाड़ देखी जा रही है। ऐसे में उत्कल एक्सप्रेस भी यात्रियों से खचाखच भरी थी। इस ट्रेन में कुछ यात्री कटनी मुड़वारा से भी बैठे थे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ये यात्री अलग-अलग कोचों में सवार हुए थे। कटनी मुड़वार से दो यात्री एस-४ में एवं एक यात्री एस-९ में सवार हुआ था। इसके अलावा जबलपुर रेल मंडल का एक और यात्री ट्रेन में सवार हुआ था। एक यात्री दमोह से हरिद्धार के लिए एस-१० में यात्रा कर रहा था। रेल प्रशासन के अनुसार उक्त यात्री सकुशल हैं।

इन नंबरों पर ले सकते हैं जानकारी
पश्चिम मध्य रेलवे ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन और घायल यात्रियों की जानकारी के लिए कई हेल्पलाइन नंंबर शुरु किए हैं। रेलवे के जबलपुर मंडल ने जबलपुर में ही पांच हेल्पलाइन बनाई हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर संबंधित जानकारी ली जा सकती है।
०७६१-२६२३८१७
०७६१-२६७७६३८
०७६१-२६७७६४०
०७६१-२६७८२१९
०७६१-२६७८२२१
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो