scriptपति-पत्नी में हुई सुलह, भाइयों का झगड़ा सुलझा, अदालत में ही गले मिले | Various division benches resolved disputes in Lok Adalat | Patrika News

पति-पत्नी में हुई सुलह, भाइयों का झगड़ा सुलझा, अदालत में ही गले मिले

locationजबलपुरPublished: Aug 14, 2022 05:06:03 pm

Submitted by:

Manish garg

लोक अदालत में विभिन्न खंड पीठों ने किया विवादों का निराकरण

,

File Photo ,National Lok Adalat : ‘न्याय चला निर्धन के द्वार’ को साकार करेगी राष्ट्रीय लोक अदालत,इन दिन होगा आयोजन

जबलपुर

जिला अदालत में आयोजित लोक अदालत में विभिन्न खंड पीठों ने पारिवारिक विवादों का भी निराकरण किया। कोर्ट की समझाइश के बाद वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी में सुलह हो गई। वे एक साथ रहने को तैयार हो गए। पारिवारिक विवाद में भाइयों का झगड़ा भी सुलझ गया।जिला न्यायालय में पीठासीन अधिकारी विश्वेवरी मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष पति-पत्नी के विवाद का मामला आया। दोनों को इतने मनोवैज्ञानिक तरीके से समझाया गया कि वे एक साथ रहने को तैयार हो गए। पीठासीन अधिकारी कुंवर युवराज सिंह की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने दो सगे भाइयों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े को समाप्त कराया। लोक अदालत में ही दोनों भाइयों के बीच समझौता हुआ। वे आपस में गले मिले। वर्षो बाद एक हुए तो उनके आंसू छलक पड़े।
हाथ खो चुके युवक को मिला 14 लाख का मुआवजाजिला न्यायालय जबलपुर में पीठासीन अधिकारी आलोक कुमार सक्सेना की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सड़क दुर्घटना में एक हाथ खो बैठे युवक के दर्द को समझा। समझाइश के बाद बीमा कंपनी 14 लाख रुपए देने को तैयार हो गई। पीठासीन अधिकारी तबस्सुम खान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बेलबाग थाना अंतर्गत बच्चों के झगड़े के कारण पड़ोसियों का मनमुटाव दूर करने के लिए समझाइश का सहारा लिया। अवयस्क बालिका की ओर से उसके पिता ने राजीनामा के लिए सहमति जताई। इसी के साथ दोनों पड़ोसी एक बार फिर अच्छे सम्बंध कायम रखने को तैयार हो गए। पीठासीन अधिकारी उमाशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने दूरभाष कंपनी के 16 प्रकरणों का निराकरण किया। इस प्रक्रिया में 40339 रुपए वसूल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो