scriptयहां सड़क पर पक रही है वीरबल की खिचड़ी! | Veerbal khichadi is cooking on the road | Patrika News

यहां सड़क पर पक रही है वीरबल की खिचड़ी!

locationजबलपुरPublished: Apr 21, 2019 07:01:39 pm

Submitted by:

shyam bihari

यहां सड़क पर पक रही है वीरबल की खिचड़ी!

यहां सड़क पर पक रही है वीरबल की खिचड़ी!

road

जबलपुर। विकास कार्य कराने वाले बेफिक्र हों, तो जबलपुर शहर की तरह। यहां विकास कार्य ऐसे हो रहे हैं, मानो वीरबल की खिचड़ी पकाई जा रही है। सड़कों का अधूरा निर्माण राहगीरों को परेशान कर रहा है। कई सड़कें तो ऐसी हैं जिनका निर्माण लम्बे समय से लम्बित है। एक सड़क तो दो साल में नहीं बन पाई। दोनों ओर सड़क बना दी गई, लेकिन दो मीटर क्षेत्र में निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया।
रानीताल चौराहा से कछपुरा रोड
-05 महीने पहले शुरू हुआ था निर्माण
-07 करोड़ 67 लाख 84 हजार निर्माण लागत
मौजूदा स्थिति
रानीताल की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। फिलहाल यादव कॉलोनी में लेबर चौक के तीन सौ मीटर पहले तक तो सड़क बनकर तैयार हो गई है। लेकिन उसके आगे कछपुरा ब्रिज छोर पर डिवाइडर के बायीं ओर सड़क का निर्माण अधूरा है। इसके कारण एक ओर सड़क ऊं ची हो गई, जबकि दूसरी ओर सड़क नीची हो गई है। निर्माण अधूरा होने के कारण राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इमरती तालाब से नवनिवेश कॉलोनी
-02 साल पहले बनना शुरू हुई थी सड़क
-50 लाख निर्माण लागत
मौजूदा स्थिति
पहले चरण में में गंगा नगर तिराहा पर सड़क का निर्माण किया गया। इसके बाद इमरती तालाब से रानी दुर्गावती स्कूल तक सड़क बनाई गई। तीसरे चरण में नवनिवेश कॉलोनी तिराहा से भूकं प कॉलोनी तक सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा किया गया। लेकिन रानी दुर्गावती स्कूल से लेकर नवनिवेश कॉलोनी तिराहा तक की सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो सका है।
रांझी से घमापुर सड़क निर्माण
-08 महीने पहले शुरू हुआ सड़क निर्माण
-25 करोड़ निर्माण लागत
मौजूदा स्थिति
रांझी क्षेत्र की बीस से ज्यादा कॉलोनियों समेत आसपास के सुरक्षा संस्थानों के रहवासी क्षेत्रों के निवासी, ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही का ये मुख्य मार्ग है। सड़क का निर्माण शुरू हुए लंबा समय बीत जाने के बावजूद अब तक कार्य गति नहीं पकड़ सका है। आठ महीने में केवल आधा किलोमीटर क्षेत्र में सड़क बन सकी है। इसके कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
पंडा की मढिय़ा से पुरवा मार्ग
-06 महीने पहले स्वीकृत
-25 लाख निर्माण लागत
मौजूदा स्थिति
गढ़ा मुख्य बाजार व शाहीनाका क्षेत्र से धनवंतरि नगर क्षेत्र को जोडऩे वाले इस मार्ग में सड़क की गिट्टी उखड़ चुकी है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में समस्या होती है। इस मार्ग पर पूर्व में सड़क निर्माण पूर्व में स्वीकृत किया जा चुका है, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।


निर्माणाधीन सड़कों में अब तक हुए काम की समीक्षा करेंगे। पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करेंगे कि निर्माण कार्य को गति दें व लंबित कार्य पूरा करें।
चंद्रमौलि शुक्ला, आयुक्त, नगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो