scriptCorona virus : 9 अप्रैल तक सब्जी मंडी बंद, दूध-किराना के लिए समय तय | vegetable market closed till April 9, time fixed for milk shop | Patrika News

Corona virus : 9 अप्रैल तक सब्जी मंडी बंद, दूध-किराना के लिए समय तय

locationजबलपुरPublished: Apr 07, 2020 06:31:14 pm

Submitted by:

praveen chaturvedi

सख्त हुआ प्रशासन दवा खरीदने के लिए भी डाक्टर का प्रिस्क्रिप्शन रखना होगा साथ

lock down

Lock down : vegetable market closed till April 9, time fixed for milk

जबलपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। नगर निगम सीमा में आने वाली सभ्ीा सब्जी और फल मंडियों को सात अप्रैल से नौ अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान दूध और किराना दुकानों को खोलने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें भी खुली रहेंगी। दवा खरीदने के लिए अपने साथ डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन रखना होगा। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कई लोगों को उठक-बैठक भी लगवाया।

दुकानों का समय तय
सात से नौ अप्रैल तक दवा दुकानें पूरे समय और किराना दुकान प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खुलेंगी। दूध की दुकानें सुबह 6 बजे से 9 बजे और शाम 5 बजे से 8 बजे तक खुलेंगी। मेडिकल इमरजेंसी को छोडक़र दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल प्रतिबंधित। वाहन संचालित होने पर किया जाएगा जब्त।

12 बजे तक माल वाहन की एंट्री
थोक व्यापारियों के आलू-प्याज के माल वाहन केवल मंगलवार दोपहर 12 बजे तक शहर के भीतर थोक मंडी तक आ सकेंगे। इन्हें केवल हाथ ठेला या फेरी लगाकर सब्जी बेचने वालों को ही इनका विक्रय करने की अनुमति होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो