scriptभगवा का दामन छोड़ा, थामा लाल झंडा | vfj bpms workers included in majdoor union | Patrika News

भगवा का दामन छोड़ा, थामा लाल झंडा

locationजबलपुरPublished: May 04, 2019 12:51:11 pm

Submitted by:

gyani rajak

वीएफजे: प्रतिरक्षा मजदूर संघ के कार्यकर्ता मजदूर यूनियन में शामिल
 

majdoor union and bpms workers stand on stage

majdoor union and bpms workers stand on stage

जबलपुर. वीकल फैक्ट्री मजदूर यूनियन ने मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में फैक्ट्री के प्रतिभावान खिलाडि़यों का सम्मान किया। उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम में भगवा झंडे वाली वीएफजे प्रतिरक्षा मजदूर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लाल झंडे वाली मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इसमें भवानी पटेल, आरएन सिंह सहित प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हैं। इनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
वीकल फैक्ट्री सेक्टर-२ कम्युनिटी हॉल में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला के मुख्य आतिथ्य, जीएस कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अनुराग तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य एवं हिंद मजदूर सभा के प्रदेश सचिव नेम सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर बीपीएमएस की यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता मजदूर यूनियन में शामिल हो गए। अध्यक्ष अमरीश सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई।
मजदूर वर्ग के सामने बड़ी चुनौतियां

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शुक्ला ने कहा कि आने वाला समय मजदूर वर्ग के लिए चुनौतीपूर्ण है। इसलिए देश के सभी मजदूरों को लामबंद होकर एक मंच पर संगठित होना आवश्यक है। अध्यक्ष नेम सिंह ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए देश के तमाम संगठित एवं असंगठित मजदूरों को एक मंच पर आने की आवश्यकता पर बल दिया।
संगठित होकर एक मंच पर आएं

जीसीएफ मजदूर संघ मिठाई लाल रजक ने सभी एनपीएस पीडि़त कर्मचारियों को एक मंच पर आकर पुरानी पेंशन के लिए मिलकर अपने हक की लड़ाई लडऩे की बात कही। इस अवसर पर अमृत सिंह, वीरेंद्र साहू, नितेश सिंह, सुनील श्रीवास्तव, बीरबल, महेश मीणा, राकेश रंजन संतोष सिंह, मोहनलाल, संजय उपाध्याय, असीम दुबे, एजाज अहमद, सागर यादव, कैलाश, मनीष जॉनसन, नीरज अंजन, धीरेंद्र उत्कर्ष, उमा विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
पहले ही किए जा चुके निष्कासित
इधर, प्रतिरक्षा मजदूर संघ से मजदूर यूनियन में शामिल हुए पदाधिकारियों को लेकर भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के कार्यकारिणी सदस्य अजय विश्वकर्मा का कहना था कि भवानी पटेल एवं आरएन सिंह को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण पहले ही निष्कासित किया जा चुका है। एेसे में उनका दूसरे संगठन में शामिल होना कोई मायने नहीं रखता। हमारा संगठन सिद्धांतों पर चलता है। इसलिए इसमें मनमर्जी के लिए कोई जगह नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो