scriptवीडियो न्यूज: अमित शाह के काफिले पर युवा कांग्रेस की महिलाओं ने फेंकी काली चूडिय़ां | Video News: Youth Congress women throw black bangles at Amit Shah's | Patrika News
जबलपुर

वीडियो न्यूज: अमित शाह के काफिले पर युवा कांग्रेस की महिलाओं ने फेंकी काली चूडिय़ां

वीडियो न्यूज: अमित शाह के काफिले पर युवा कांग्रेस की महिलाओं ने फेंकी काली चूडिय़ां
 

जबलपुरSep 18, 2021 / 11:22 pm

Lalit kostha

Youth Congress women

Youth Congress women

जबलपुर। गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर युवा कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों द्वारा उनके काफिले में चूडिय़ां फेंकी गईं। अमित शाह गो बैक के नारे एंपायर टॉकीज के पास जैसे ही लगाए गए, पुलिस हरकत में आ गई। यह वाक्या तब हुआ जब शाह का काफिला गोल बाजार के लिए रवाना हुआ था। युवा कांग्रेस महिला की प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मुद्दगल एवं प्रदेश सचिव वंदना बेन के नेतृत्व में कई और कार्यकर्ता काली चूडिय़ां भेंट करने खड़ी थीं। परंतु पुलिस द्वारा महिला नेत्रियों के साथ सख्ती की गई और उन्हें रोक दिया गया। युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मुद्दगल ने बताया कि हमने मिलने का समय मांगा जो कि नहीं दिया गया। चूडिय़ां शांतिपूर्ण ढंग से देनी चाही थीं, लेकिन नहीं देने दी गई तो हमने मजबूरी में अमित शाह की गाड़ी पर चूडिय़ां फेकनी पड़ी।

Home / Jabalpur / वीडियो न्यूज: अमित शाह के काफिले पर युवा कांग्रेस की महिलाओं ने फेंकी काली चूडिय़ां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो