scriptसावधान: गम्भीर हालत में शहर के बच्चे, हो रहे अस्पताल में भर्ती! | viral fever, cold and dengue attack at children | Patrika News

सावधान: गम्भीर हालत में शहर के बच्चे, हो रहे अस्पताल में भर्ती!

locationजबलपुरPublished: Sep 10, 2021 12:44:28 pm

Submitted by:

Lalit kostha

सावधान: गम्भीर हालत में शहर के बच्चे, हो रहे अस्पताल में भर्ती!

Dengue And Fever

Dengue And Fever

जबलपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, गले में दर्द, वायरल बुखार के साथ मच्छर का अटैक भी सबसे ज्यादा बच्चों पर हो रहा है। डॉक्टरों के पास जांच के लिए आ रहे बुखार पीडि़तों में लगभग 30-40 प्रतिशत तक बच्चे हैं। वायरल बुखार और डेंगू बिगडऩे पर कई बच्चे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। शहर के कुछ अस्पतालों में शिशु रोग वार्ड में एक बिस्तर पर दो-दो बच्चों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। तीन माह से लेकर एक साल तक के बच्चे भी डेंगू से पीडि़त मिल रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की कतार बढ़ती जा रही है।

बच्चों पर भारी पड़ रहा मौसम, घेर रहा सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और डेंगू

नए पीडि़तों में हर दिन मिल रहे बच्चे
वायरल बुखार और डेंगू के हर दिन मिल रहे पीडि़तों में बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग को अभी तक मिले 378 डेंगू पॉजिटिव में लगभग 130 बच्चे हैं। शहर के अस्पतालों में किट जांच डेंगू, मलेरिया एवं चिकुनगुनिया से पीडि़त लगभग पांच सौ लोग प्रतिदिन मिल रहे हैं। इसमें भी डेढ़ सौ से दो सौ तक अवयस्क शामिल हैं। बच्चों के अस्पतालों में एक साल से कम उम्र के बुखार के पीडि़त भी भर्ती हैं। बच्चा वार्ड में क्षमता से लगभग दोगुने मरीज भर्ती है।

बच्चों का विशेष ध्यान रखें, सावधानी बरतें
हृदय एवं मेडिसिन रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस शर्मा के अनुसार बच्चों को मच्छरों से बचाकर रखना चाहिए। उन्हें पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनाएं। मच्छरदानी में रखें। घर के आसपास सफाई रखें। स्वच्छ जल का सेवन करें। बुखार होने पर बच्चों को तुरंत अस्पताल में ले जाकर जांच कराएं। डेंगू में शरीर में तरल पदाथ की कमी होने से नुकसान का खतरा रहता है।

गुरुवार को डेंगू के 23 नए मरीज मिले
378 डेंगू पॉजिटिव इस साल अभी तक मिल चुके हैं।
10 के लगभग मरीजों में मलेरिया की पुष्टि की गई है।
28 के लगभग व्यक्तिचिकुनगुनिया से पीडि़त मिले हैं।
(नोट: जिला मलेरिया विभाग के रेकॉर्ड के अनुसार)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो