scriptमौसम की चेतावनी, गर्मी तोडऩे वाली है सारे रिकॉर्ड, इतना पहुंचा पारा | weather alert today highest heat wave in mp | Patrika News

मौसम की चेतावनी, गर्मी तोडऩे वाली है सारे रिकॉर्ड, इतना पहुंचा पारा

locationजबलपुरPublished: Apr 06, 2019 01:34:30 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम की चेतावनी, गर्मी तोडऩे वाली है सारे रिकॉर्ड, इतना पहुंचा पारा

weather alert today highest heat wave in mp

weather alert today highest heat wave in mp

जबलपुर। मौसम के मिजाज में अब लगातार गर्मी का दौर जारी है तापमान में लगातार उछाल का दौर बना हुआ है। शनिवार दोपहर को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की सडक़ों में आवाजाही कम हो गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, एक दिन पहले अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावी होने के कारण कहीं कहीं हल्के बादलों कारण अधिकतम तापमान स्थिर रहा लेकिन धूप में बेहाल किया। जानकारों की मानें तो इस बार गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लोगों को सावधान रहना चाहिए।

न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री बढ़ोत्तरी होने के कारण गर्मी से रात में नींद टूटती रही। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस से बढकऱ सामान्य से एक डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात में तापमान अधिक होने के कारण गर्मी का अहसास ज्यादा होने लगा है। जबकि, सुबह की आद्र्रता 35 व शाम की आद्र्रता 20 प्रतिशत रही। उत्तर पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा हवा की रफ्तार दो किमी प्रति घंटा कम होने के कारण भी गर्मी ज्यादा लगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल आ गए, इस कारण तापमान में वृद्धि नहीं हुई। राजस्थान के ऊपर हवा का चक्रवात बना है। दो दिन बादल रहेंगे और संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश या बंूदाबादी होने का पूर्वानुमान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो