scriptमौसम अलर्ट: आसमान साफ होते ही दिन के तापमान में होगी वृद्धि | weather alert today, mp weather news update in hindi | Patrika News

मौसम अलर्ट: आसमान साफ होते ही दिन के तापमान में होगी वृद्धि

locationजबलपुरPublished: Feb 26, 2020 01:27:00 pm

Submitted by:

Lalit kostha

बादलों की लुका-छिपी, अभी उत्तरी हवा करा रही सर्दी का अहसास
 
 

cold_weather.jpg

weather alert today, mp weather news update in hindi

जबलपुर . शहर में मंगलवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। हवा की दिशा उत्तरी होने के कारण हिमालय की तराई से ठंडक आती रही। दोपहर बाद आसमान साफ हुआ लेकिन हवा ने सर्दी का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से 2-4 दिन आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। इन दिनों में धूप खिलेगी। दिन के तापमान में वृद्धि और रात के तापमान में गिरावट होगी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश व मप्र के कुछ हिस्सों में बारिश और ओले गिरने के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। नमी के कारण बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान साफ होने लगा। सुबह हवा उत्तर पश्चिमी रही जो शाम को उत्तरी में बदल गई। हवा की औसत रफ्तार 2 किमी प्रति घंटा रही। सुबह की आद्र्रता 80 और शाम की आद्र्रता 32 प्रतिशत रही।

अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम बदलने के कारण न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस था।

 

weather alert today, mp weather news update in hindi

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार पूर्वी मप्र के कुछ क्षेत्रों में बारिश के कारण नमी बनी हुई है। इस कारण सुबह बादल रहेंगे लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ होगा। आसमान साफ और उत्तरी हवा के कारण तापमान में गिरावट होगी। धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। हवा की दिशा पश्चिमी होने पर दिन की गर्मी बढ़ जाएगी।

ऐसे बदली पारे की चाल

फरवरी- अधिकतम – न्यूनतम
25- 26.8- 14.8
24- 26.3- 17.3
23- 29 – 17.8
22-29.2- 17.6
21- 30- 19.8

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो