script

nurture : लुभा रहे प्रकृति के रंग, वासंती बयार के साथ आया पतझड़ का मौसम, फूले टेसू

locationजबलपुरPublished: Feb 20, 2020 11:39:13 am

Submitted by:

deepankar roy

मौसम के साथ प्रकृति भी बदल रही रंग, लुभा रही पलाश के फूलों की लाली

weather change Autumn season came with spring breeze,weather change ,Autumn season came with spring breeze,Nature is also changing colors with the seasons,The redness of the flowers of Palash is appealing,weather change in india,weather jabalpur,weather today,weather report,weather today at my location,summer season,summer season,winter season,holi 2020 ,Holi offers,latest news in hindi,Jabalpur,

weather change Autumn season came with spring breeze

जबलपुर. ऋतुराज वसंत ने प्रकृति का रंग बदल दिया है। सर्दी कम होने से मौसम सुहावना होने लगा है। खेतों में सरसों के पीले फूलों की परत बिछ गई है। वासंती रंग के साथ पलाश के पेड़ों पर खिले लाल-नारंगी रंग रंगों के त्योहार के नजदीक होने की आहट दे रहे हैं। आम के पेड़ों में बौर आने लगे हैं। बदलते मौसम से आसपास के जंगल का नजारा भी बदलने लगा है। पेड़ों पर नए पत्ते आने लगे हैं। पलाश के फूलों की लाली लोगों को लुभा रही है। मौसम में बदलाव से लोगों का पहनावा, खानपान और दिनचर्या भी परिवर्तित होने लगी है। राग, रंग और उत्सव का माहौल बनने लगा है।

दिन में धूप, रात में सर्द हवा

मौसम में बदलाव के बीच दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। दिन में धूप तीखी होने से सर्दी का असर कम हो रहा है। रात में सर्द हवा चुभ रही है। बुधवार को औसतन आठ किमी प्रतिघंटा की गति से उत्तरी हवा चली। लेकिन दोपहर में धूप के प्रभाव से ठंड का अहसास नहीं हुआ। मौसम शुष्क बना रहा। सुबह की आद्र्रता 47 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 38 प्रतिशत रही।

तापमान में वृद्धि दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। अधिकतम तापमान में मंगलवार की तुलना में करीब एक डिग्री का उछाल आया। यह 30.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादल बन रहे हैं। इससे तापमान में वृद्धि हो रही है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। गुरुवार से न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि की सम्भावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 21 से 23 फरवरी के बीच पूर्वी मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है

ट्रेंडिंग वीडियो