जबलपुर

मौसम में परिवर्तन: शनिवार को सूरज दिखाने लगा तेवर, चढ़ गया पारा- देखें वीडियो

मौसम में परिवर्तन: शनिवार को सूरज दिखाने लगा तेवर, चढ़ गया पारा- देखें वीडियो

जबलपुरJan 02, 2021 / 02:44 pm

Lalit kostha

coldness in weather

जबलपुर। एक हफ्ते तक कोहरे के आगोश में रहा शहर आज उजला उजला दिख रहा है। सूरज के तेवर सख्त होने से ठंड न के बराबर लग रही है। मौसम विभाग का अनुसान है कि एक दो दिन पारा चढऩे के बाद फिर ठंड लौटेगी। शनिवार को सूर्यदेव की तपिश लोगों को राहत दे रही है। लोग धूप में बैठने के साथ ही उसका आनंद भी ले रहे हैं।

हवा की दिशा बदलने के साथ गलन वाली ठंड से मिली राहत
कोहरे के आगोश में हुई सुबह, बादलों में छिपा सूरज

नववर्ष की पहली सुबह कोहरे के आगोश में हुई। शुक्रवार को दिन में ज्यादातर समय आसमान में बादल रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए ही सूर्य के दर्शन दिए। बीते वर्ष से रुक-रुक कर लगातार आ रहा पश्चिमी विक्षोभ नए साल में भी पीछा करता रहा। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर आने के साथ ही शुक्रवार को हवा का रुख बदल गया। हल्के बादलों के मंडराने से पारा ऊपर की ओर गया। इससे कड़ाके की सर्दी से राहत रही। हवा की धीमी गति और दोपहर के समय हल्की धूप में ठंड लगभग गायब सी हो गई। शाम को अंधेरा छाने के बाद हवा से मामूली सिहरन हुई। रात को भी सर्दी का असर अपेक्षाकृत कम रहा।

 

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। इसमें शुक्रवार को वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढकऱ 25.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से दो डिग्री सी ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान भी बढकऱ 10.2 डिग्री हो गया। यह सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता 78 प्रतिशत और 69 प्रतिशत रहा। उत्तर-पूर्वी हवा 1-2 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

कम होगा कोहरा, एक-दो दिन चढ़ेगा पारा
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार वर्तमान में अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके रविवार से हिमालय या मैदानी क्षेत्रों को प्रभावित करने की सम्भावना है। इसके कारण दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात सक्रिय हो चुका है। पूर्वी अरब सागर से लेकर गुजरात-राजस्थान तक ट्रफ लाइन है। इनके प्रभाव से आसमान में बादल बने हुए है। अभी एक-दो दिन तापमान में कुछ वृद्धि होने का अनुमान है। कोहरे में कमी आएगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.