script

मौसम : काले घने बादल छाए रहे, बारिश नहीं हुई

locationजबलपुरPublished: Jul 09, 2020 07:40:42 pm

Submitted by:

Manish garg

बारिश वाले बादलों की लगातार बेरुखी से अब शहर में उमस और गर्मी बढऩे लगी

UP Weather: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो दर्जन लोगों की गई जान, मौसम विभाग का अनुमान, आने वाले दिनों में होगी भारी बारिश

UP Weather: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो दर्जन लोगों की गई जान, मौसम विभाग का अनुमान, आने वाले दिनों में होगी भारी बारिश


जबलपुर
बारिश वाले बादलों की लगातार बेरुखी से अब शहर में उमस और गर्मी बढऩे लगी है। गुरुवार को सुबह से आसमान साफ रहा। पूर्वान्ह में धूप चुभी। गर्मी से लोग परेशान हो गए। इसी बीच आसमान काले बादल से घिर गए। घने मेघों को देखकर राहत की बूंदे टपकने की उम्मीद जागी। लेकिन एक बार फिर बादल धोखा दे गए। काफी देर तक मंडराने के बाद शाम को कुछ देर छिटपुट बारिश हुई। बूंदाबांदी के बाद हवा की गति भी धीमी पड़ गई। हवा का साथ नहीं मिलने से नमी का अहसास भी नहीं हुआ। कुछ देर की जमीन सूख गई। उसम-गमी ने बेहाल कर दिया।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। इसमें गुरुवार को मामूली वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सी दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। दोनों स्तर पर ही तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। पूरे दिन गर्मी का अहसास हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 78 प्रतिशत और शाम को 86 प्रतिशत थीं। शाम को 22.2 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई। इसके साथ ही सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 187 मिमी हो गया है। लेकिन यह बीते वर्ष के मुकाबले काफी कम है। गुरुवार को दक्षिणी हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से चली।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शुक्रवार को सम्भाग क ेजिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। दिन में गर्मी और उसम के कारण दोपहर बाद लोकल सिस्टम बन सकता है। इससे शाम को छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी होने की सम्भावना है।

ट्रेंडिंग वीडियो