scriptमौसम: 40 किलोमीटर की रफ्तार से चली धूल भरी अंधड़, कई स्थानों पर बूंदाबांदी | Weather: dusty blinds at a speed of 40 kilometers | Patrika News

मौसम: 40 किलोमीटर की रफ्तार से चली धूल भरी अंधड़, कई स्थानों पर बूंदाबांदी

locationजबलपुरPublished: May 09, 2020 07:51:00 pm

Submitted by:

Manish garg

चक्रवात और द्रोणिका के असर से बदला मौसम

West Bengal Weather Update :बारिश से पारा लुढक़ा, तेज गर्मी से मिली राहत

West Bengal Weather Update :बारिश से पारा लुढक़ा, तेज गर्मी से मिली राहत

जबलपुर

शहर के मौसम पर चक्रवात और द्रोणिका का असर शनिवार को भी बना रहा। सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद हवा की गति बढऩे के साथ ही मौसम में परिवर्तन शुरू हुआ। शाम को 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी अंधड़ चली। आसमान में काले बादल छा गए। कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। शुक्रवार की रात को बूंदाबंादी के बाद रात में हवा में नमी बने रहने से सुबह तापमान में कमी आई। पूर्वान्ह में गर्मी महसूस हुई। सूर्य की किरणें कम समय के लिए निकली लेकिन तेज रही। इससे दोपहर को पारे में उछाल आया। शाम को हवा और हल्की बारिश से मौसम की तासीर एक बार फिर बदल गई।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अधिकतम तापमान शनिवार को 41.9 डिग्री हो गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 53 प्रतिशत और शाम को 13 प्रतिशत थी।

मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर चक्रवात है। उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश से होते हुए सेंट्रल एमपी, कनार्टक, तेलंगना, रायलसीमा से तमिलनाडु तक द्रोणिका बनी हुई है। इनके प्रभाव से मौसम में दोपहर बाद और शाम को परिवर्तन हो रहा है। रविवार को भी सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर या शाम तक धूल भरी आंधी व हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ होने की सम्भावना है। शनिवार को दक्षिणी हवा औसतन 5-6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो