script36 घंटे में झमाझम बारिश के आसार | weather forecast- Heavy rain after 36 hours in Jabalpur | Patrika News

36 घंटे में झमाझम बारिश के आसार

locationजबलपुरPublished: Jun 26, 2019 09:17:22 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

आसपास के जिलों में झमाझम बारिश, शहर में तीन दिन में 3 डिग्री बढ़ा पारा

barish

barish

जबलपुर. शहर पर मानसूनी बादलों की मेहरबानी बुधवार को भी नहीं हुई। एक साथ कम दबाव के कई सिस्टम बनने से दोपहर बाद मौसम का मिजाज जरुर बदला। दोपहर करीब 3 बजे के लगभग तेज हवा चली। काले बाद से आसमान घिर गया। उम्मीद जागी कि अब झमाझम बारिश होगी। लेकिन कुछ ही देर मौसम फिर बदल गया। हवा कमजोर पड़ गई। बिना बरसे ही बादल गायब हो गए। दिन में धूप के साथ ही बीते तीन दिनों में पारा तीन डिग्री से ज्यादा चढ़ गया। इससे गर्मी और बादलों के बने रहने से उमस ने बेहाल किया। हालांकि उत्तर पश्चिम क्षेत्र में निर्मित कम दबाव के कारण आसपास के जिलों में बारिश हुई। उससे हवा में नमी आयी। दोपहर बाद ठंडी हवा के झौंके चलने से गर्मी और उस से बेहाल लोगों को मामूली राहत पहुंची।

बुधवार को बारिश

सागर- 59 मिमी
सतना- 6 मिमी

उमरिया- 23 मिमी
सिवनी- 27 मिमी

मंडला- 5 मिमी
कटनी- 00

तापमान में वृद्धि
24 जून : 36.0 डिग्री
25 जून : 38.8 डिग्री
26 जून : 39.6 डिग्री

36 घंटे का समय
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम मप्र के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी कम दबाव का क्षेत्र निर्मित है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ का असर भी है। ये सभी कारक मौसम को प्रभावित कर रहे हंै। आसपास के जिलों में मानसून के सक्रिय होने से जिले में राहत की बूंदे जल्द पडऩे की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 36 घंटे में मानसून जिले में पहुंच सकता है।

सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह मंगलवार के मुकाबले अधिक होने के साथ ही सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर-पश्चिम हवा 4 किमी प्रतिघंटा की गति से चल रही है। गुरुवार को जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो