scriptweather report: मौसम का रुख बदला, अब सुबह-शाम सर्दी, दोपहर में चुभ रही धूप | weather has changed, now morning evening cold, sunshine in afternoon | Patrika News

weather report: मौसम का रुख बदला, अब सुबह-शाम सर्दी, दोपहर में चुभ रही धूप

locationजबलपुरPublished: Jan 23, 2020 12:23:14 pm

Submitted by:

deepankar roy

पश्चिमी विक्षोभ का असर, हवा के रुख में परिवर्तन से बदल रहा मौसम का मिजाज

weather in ajmer

weather in ajmer

जबलपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर और हवा के रुख में लगातार हो रहे परिवर्तन से शहर का मौसम अजीब हो गया है। सुबह धूप निकलने के बाद कभी अचानक काले बादल छा रहे हैं तो कभी बारिश की सम्भावना के बीच तेज गति से चल रही सर्द हवा कंपकंपा रही है। प्रेक्षक भी मौसम का सटीक आकलन नहीं कर पा रहे हैं। सुबह से दोपहर और शाम से रात तक मौसम का मिजाज विपरीत हो रहा है। बुधवार को भी बारिश की सम्भावना के बीच सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली। हल्की सर्दी का अहसास हुआ, लेकिन कुछ ही देर में काले बादल छा गए। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे दो दिन पहले तक ठिठुरा रही सर्दी दोपहर को लगभग गायब हो गई। शाम को ठंडी हवा चली। रात में सर्दी महसूस हुई।

मामूली गिरावट

बुधवार को तेज धूप नहीं निकलने और उत्तरी हवा चलने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह मंगलवार की तुलना में 2.5 डिग्री और सामान्य से एक डिग्री कम रहा। यह सामान्य के बराबर रहा। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तरी हवा 4-5 किमी प्रतिघंटे की औसत गति से चली।

दो दिन तक असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भूमध्य सागर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन तक बने रहने की सम्भावना है। इसके कारण हल्के काले बादल मंडरा सकते हैं। संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर में बारिश की सम्भावना कम है। काले बादलों के सक्रिय होने पर छिटपुट बारिश का अनुमान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो