scriptइस शहर में अजीब है मौसम, कहीं गर्मी और कहीं ठंड से छूट रही कंपकंपी | weather in winter and summer | Patrika News

इस शहर में अजीब है मौसम, कहीं गर्मी और कहीं ठंड से छूट रही कंपकंपी

locationजबलपुरPublished: Nov 18, 2019 09:30:33 pm

Submitted by:

deepankar roy

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और उत्तरी हवा से मौसम में परिवर्तन

weather in winter and summer,weather report,weather update,Jabalpur,latest news in hindi,

weather

जबलपुर. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बादलों की लुका-छिपी से मौसम अजीब बर्ताव कर रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव से शहर के मध्य और बाहरी क्षेत्रों के तापमान के बीच फर्क बढ़ गया है। दिन के समय बीच शहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। शाम के बाद ठंडी हवा चल रही है। वहीं, खमरिया में रात को ठंड से हल्की कंपकंपी छूटने लगी है। सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्से के तापमान का जायजा लेने पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर ज्यादा मिला। शहर के बीच तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा था। जबकि खमरिया क्षेत्र में दोनों स्तर पर तापमान सबसे कम था। शहर के बाहरी क्षेत्रों में उत्तरी हवा के प्रभाव से ठंड असरदार हो गई है।

तीन से चार डिग्री का अंतर

क्षेत्र – अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान

अधारताल – 28.6 – 14.1

खमरिया – 25.5 – 11.0

सालीवाड़ा – 27.3 – 12.7

तीन वजह से तापमान में अंतर

पर्यावरण जानकारों के अनुसार शहर के बीच में हरियाली कम है। जनसंख्या का घनत्व अधिक है। खमरिया, सालीवाड़ा सहित बाहरी क्षेत्रों में खुला स्थान और पेड़-पौधों की संख्या ज्यादा है। इन क्षेत्रों से जंगल लगे हुए है। वाहनों की आवाजाही भी कम है। हरियाली और प्रदूषण अपेक्षाकृत कम होने के कारण उत्तरी दिशा से आ रही ठंडी हवा बाहरी क्षेत्रों में तापमान कम है।

सामान्य पर पहुंचा तापमान

उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवा की गति में मामूली वृद्धि के बाद सोमवार को शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर पहुंच गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 14.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 75 प्रतिशत और शाम को 53 प्रतिशत थी। उत्तरी हवा तीन किमी प्रतिघंटा की गति से चली। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो