scriptmonsoon latest update – आषाढ़ में रूठी बारिश, मप्र तेज धूप में तप रहे लोग | weather monsoon latest update in madhya pradesh | Patrika News

monsoon latest update – आषाढ़ में रूठी बारिश, मप्र तेज धूप में तप रहे लोग

locationजबलपुरPublished: Jul 14, 2019 02:18:16 pm

Submitted by:

Lalit kostha

weather monsoon latest update in madhya pradesh

climate effects on monsoon rainfall and weather

climate effects on monsoon rainfall and weather

जबलपुर। बारिश का सिलसिला थमने के बाद आसमान साफ होते ही रविवार को सूरज ने असर दिखाया। दिन में धूप खिली हुई है। यह धूप लोगों को जमकर चुभी साथ ही उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। तापमान सामान्य से अधिक बना रहा। वाष्पीकरण के चलते उमस भी बढ़ी। आधे दिन तक धूप से तपने के बाद दोपहर बाद उसम बढऩे से लोग बेहाल रहे। पंखे की हवा से राहत नहीं पहुंची। एक बार फिर कूलर, एसी की जरूरत महसूस हुई। एक सप्ताह तक वर्षा की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों का अभी गर्मी और उमस के एक और दौर से सामना हो सकता है।

आषाढ़ में जेठ जैसा मौसम, अभी एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं

35 डिग्री के पास पहुंचा पारा :
बादलों के पांच दिनों से रूठने और पानी नहीं बरसने से पारा फिर उछाल पर है। दिन के वक्त तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने को है। सोमवार को करीब ढाई इंच बारिश के बाद अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री हो गया था। धीरे-धीरे बढ़ते हुए शनिवार को तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।


शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार ट्रप लाइन हिमालय की तराई से ऊपर की तरफ बनी हुई है। अभी कुछ दिनों तक मौसम मुख्यतया शुष्क बना रहने का अनुमान है। स्थानीय बादलों के असर से छिटपुट वर्षा हो सकती है। शनिवार को हवा की दिशा में बदलाव हुआ। उत्तर-पश्चिम की बजाय दक्षिण-पश्चिमी हवा चली। हवा 4-5 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो