scriptगर्मी ने फिर दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 42.8 डिग्री | weather news in hindi | Patrika News

गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 42.8 डिग्री

locationजबलपुरPublished: May 08, 2019 01:43:48 am

Submitted by:

Sanjay Umrey

तेज धूप और पश्चिमी हवा का असर

weather news

weather news

जबलपुर। फैनी तूफान के कारण मौसम में बदलाव के बाद फिर गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शुष्क मौसम में मंगलवार को असहनीय धूप हुई तो राजस्थान की ओर से आने वाली पश्चिमी हवा के कारण गर्मी तेज हो गई।
तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार वृद्धि होगी।
शहर में मंगलवार सुबह से आसमान साफ था। धूप की तेज किरणों के सामने थोड़ी देर भी ठहर पाना मुश्किल था। दोपहर में सडक़ों पर सन्नाटे जैसी स्थिति हो गई। दोपहिया और पैदल जाने वाले लोगों ने कपड़े से सिर और चेहरा बांधा था। दोपहर बाद लोकल सिस्टम के कारण कहीं कहीं बादल बने लेकिन गर्मी का असर कायम था। जिन क्षेत्रों में बिजली गुल हुई, वहां लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
तीन डिग्री का उछाल
अधिकतम तापमान एक डिग्री वृद्धि के साथ सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप की असर से दोपहर 12.30 बजे ही अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस हो गया था। जबकि, तीन दिन में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की उछाल हुई है।
पांच मई को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री वृद्धि दर्ज की गई, यह सामान्य के स्तर पर 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 27 और शाम की आद्रता 11 प्रतिशत रही। मौसम शुष्क होने के कारण धूप और पश्चिमी हवा का असर से गर्मी बढ़ रही है। हवा की औसत रफ्तार 7 किमी प्रति घंटा रही।
ये रही पारे की चाल
मई- तापमान
7- 42.8
6- 41.8
5- 40.1
4- 38
लगातार बढ़ेगा तापमान
तीन दिन मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि होगी। 10 मई से प्री मानसून की गतिविधियों के कारण कुछ क्षेत्रों में बादल और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है।
डॉ. वेद प्रकाश सिंह, रडार प्रमुख, मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो