scriptसुबह गर्मी से राहत, दोपहर में बादल छंटते ही चढ़ा पारा | weather news jabalpur madhya pradesh | Patrika News

सुबह गर्मी से राहत, दोपहर में बादल छंटते ही चढ़ा पारा

locationजबलपुरPublished: Apr 17, 2021 05:12:02 pm

Submitted by:

Lalit kostha

अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री की वृद्धि
 

weather.jpg

madhya pradesh weather in may 2021 hindi

जबलपुर। शुक्रवार की रात तक आसमान में हल्के बादल मंडराने से शनिवार को सुबह भी गर्मी से राहत रही। तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा। उसके बाद आसमान से हल्के बादल छंटने लगे। दोपहर तक धूप कुछ असर दिखाने लगी। दिन चढऩे के साथ पारा धीरे-धीरे चढऩे लगा। इससे दोपहर तक तापमान में लगभग 4.3 डिग्री की वृद्धि हो गई। चौबीस घंटे के अंदर लगभग साढ़े चार डिग्री सेल्सियस का अंतर आने से गर्मी महसूस होने लगी। पश्चिमी हवा के तेज गति से चलने के कारण शाम को मौसम में गर्मी बढ़ गई।
शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री था। शुक्रवार को अधिकतम बढकऱ 38.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य के बराबर बना रहा। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 35 प्रतिशत और शाम को 20 प्रतिशत थी। दक्षिण-पश्चिमी हवा औसतन 4-5 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार बादल छंट रहे हैं। रविवार को मौसम पूरी तरह साफ होने का अनुमान है। मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। अभी एक-दो दिन तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की सम्भावना है। 19 अप्रैल से अगला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है।

ट्रेंडिंग वीडियो