पश्चिमी हवा ने बदला मौसम का मिजाज, चुभने लगी धूप
आसमान साफ होते ही बदला मौसम : ऑफिस और घरों में दिन-रात चलने लगे पंखे

जबलपुर। आसमान साफ होते ही धूप असरदार हो गई है। उधर, पश्चिम की ओर से आ रही राजस्थानी हवा भी वातावरण में गर्मी घोल रही है। शहर में शनिवार को दिन के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि रविवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।
पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर
उत्तर भारत में 11 मार्च को प्रभावी होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अगर कमजोर पड़ा तो जल्द ही गर्मी को पंख लग जाएंगे। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले का तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 44 और शाम की आद्र्रता 12.3 प्रतिशत रही। वहीं 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पश्चिमी हवा ने गर्मी का अहसास कराया।
गर्मी बढऩे का पूर्वानुमान
मौसम ऐसा हो गया कि घरों में दिन-रात पंखे चल रहे हैं। तापमान थोड़ा और बढ़ा तो कूलर भी शुरू हो जाएगा। एक मार्च से गर्मी का सीजन शुरू हो जाता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके दत्ता ने बताया, दिनों दिन गर्मी बढऩे का पूर्वानुमान है। राजस्थान की रेतों से गर्मी आने लगी है। 15 मार्च के बाद तेजी से गर्मी बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ अगर कमजोर पड़ा तो होली तक तेज गर्मी का अहसास होगा। उसके प्रभावी रहने से थोड़ी सर्दी रहेगी।
ऐसे बदला मौसम
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
9 मार्च 32.2 14.6
8 मार्च 30.3 12.3
7 मार्च 27.6 12.5
6 माच 27.1 14.5
5 मार्च 28.3 16.2
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज