मप्र में बारिश के आसार, तेज हवाओं की चेतावनी
मप्र में बारिश के आसार, तेज हवाओं की चेतावनी

जबलपुर। तेज धूप की भीषण गर्मी के बीच वातावरण में नमी बढऩे से मौसम का मिजाज बदल गया। गर्मी के साथ उमस बढ़ गई। बुधवार सुबह से ही बादलों ने डाला हुआ है। इसके चलते शहर में उसम से लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। सुबह ९ बजे का तापमान ३६ डिग्री दर्ज किया गया।
READ MORE-
breaking news: बच्ची के साथ दरिंदगी की हदें पार, रेप के बाद चली गई याददाश्त
इन 3 कामों में बेशर्म बनो तभी सफलता मिलेगी
भाजपा कार्यालय पर बमों से हमला, पूरे इलाके में दहशत, पुलिस फोर्स तैनात
कर्नाटक के बाद मप्र में कांग्रेस की तैयारी, गर्मी के बहाने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन- देखें वीडियो
वहीं मंगलवार को दोपहर बाद धूप कम हुई और पारा स्थित रहा। जबकि, गर्मी और नमी दोनों के प्रभाव से बदले मौसम ने परेशानी बढ़ाई। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक ४१.८ एवं न्यूनतम तापमान २७.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, सुबह की आर्द्रता (नमी ) बढ़कर ४६ प्रतिशत और शाम की आद्र्रता १८ प्रतिशत हो गई। आर्द्रता में नौ प्रतिशत वृद्धि से उमस की स्थिति बन गई।
about- मौसम का बदलता मिजाज, दोपहर बाद छा सकते हैं बादल, भीषण गर्मी में बढ़ी नमी, उमस से लोग हो रहे बेहाल
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी मप्र पर कम दबाव का क्षेत्र है और अरब सागर से नमी आ रही है। वहीं पश्चिमी हवा की रफ्तार धीमी हो गई। हवा की औसत रफ्तार ४ किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एके वर्मा ने बताया कि अरब सागर से नमी आने के कारण स्थानीय बादल बन गए। जबकि, गर्मी के साथ उमस में वृद्धि हो गई। बुधवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दोपहर बाद स्थानीय बादल बन सकते हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज