scriptमौसम -धूप में तीखी चुभन, उमस कर रही हलाकान | Weather-prickling prickles, humid heat | Patrika News

मौसम -धूप में तीखी चुभन, उमस कर रही हलाकान

locationजबलपुरPublished: Sep 05, 2020 07:58:59 pm

Submitted by:

Manish garg

बारिश थमने के बाद तापमान में तेजी

Weather

Weather

जबलपुर
जबलपुर में लगातार हुई बारिश के बाद बीते एक सप्ताह से माहौल सामान्य हो गया। आसमान साफ होते ही धूप में तीखी चुभन के साथ ही उमस हलाकान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका की पोजीशन बदलने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। अभी बारिश का कोई सिस्टम नहीं है।उमस से स्थानीय बादलों से बारिश की उम्मीद है। शनिवार शाम को लोकल क्लाउड के प्रभाव से बूंदाबांदी हुई।
शनिवार को सुबह से धूप तप रही है। नमी नहीं होने से सूरज की किरण चुभ रही है। दोपहर में धूप, उमस और चिपचपी गर्मी से लोग परेशान हैं। बारिश वाले बादलों के गायब रहने से धूप का असर बढ़ता जा रहा है। इससे तापमान में तेजी आ रही है। धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान सामान्य से ऊपर निकल गया है। धूप के कारण दोपहर में पारा उछलने के साथ चिपचिपा पसीना निकल रहा है। गर्मी से बचने के लिए घरों में कूलर और एसी की जरूरत पड़ रही है। हवा की गति धीमी होने के कारण शाम के समय भी उमस और गर्मी बनी हुई है। देर रात में शीतल हवा के झौंके से कुछ राहत जरूर मिल रही है।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 24.5 डिग्री दर्ज हुआ है। आद्र्रता सुबह के समय 79 प्रतिशत और शाम को 64 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिम हवा 4 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार द्रोणिका की स्थिति हिमालय की तराई वाले इलाके में ऊपर की ओर बनी हुई है। इसके कारण अभी वर्षा का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। द्रोणिक धीरे-धीरे तराई वाले इलाके में नीचे की ओर लौटने पर अपनी पोजीशन में आने पर वर्षा की सम्भावना होगी। तब तक स्थानीय प्रभाव के कारण छिटपुट वर्षा होती रहेगी। शहर में इस सीजन में अभी तक 966.2 मिमी वर्षा हुई है। रविवार को सम्भाग के जिलों में कुछ स्थानों वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार की सम्भावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो