scriptमौसम: अभी और सताएगी धूप, बारिश वाले बादलों ने रास्ता बदला | Weather: rain clouds changed the way in mp | Patrika News
जबलपुर

मौसम: अभी और सताएगी धूप, बारिश वाले बादलों ने रास्ता बदला

– मानसून सक्रिय होने के बाद से मेहरबान नहीं हुए बादल, धीरे-धीरे बढऩे लगी उमस
 

जबलपुरJun 21, 2021 / 02:36 pm

Lalit kostha

UP Weather update - मानसून की बारिश, किसानों के चेहरे खिले, आने वाले 3 दिन के मौसम का हाल

Weather: rain clouds changed the way in mp

जबलपुर. बंगाल की खाड़ी से निकले मानसूनी बादलों के रास्ता बदलने से शहर में बारिश नहीं हो रही। बारिश वाले बादलों को झारखंड़, छत्तीसगढ़ होकर मप्र तक आना था। लेकिन, हवा का रुख बदलने से बादल भी भटक गए। झारखंड से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गए। अब शहर के ऊपर सूखे काले मेघ मंडरा रहे हैं। लगातार तीसरे दिन बादलों की मेहरबानी नहीं होने से अब पारा भी ऊपर जाने लगा है। दिन के समय धीरे-धीरे उमस बढ़ रही है। दिन में गर्मी फिर अहसास कराने लगी है। शाम से देर रात तक नमी भरी हवा जरूर कुछ राहत दे रही है। लेकिन, सुबह से दोपहर के बीच चिपचिपी गर्मी बेचैन कर रही है।
रविवार को भी सिर्फ मंडराते रहे बादल

रविवार को सुबह से शाम तक हल्के और काले बादल मंडराते रहे। सुबह के समय तो कुछ देर तक घने काले बादल भी छाए रहे। इससे हल्का अंधेरा रहा, लेकिन बारिश का लोग इंतजार ही करते रह गए। लगातार उमड़ते-घमुड़ते बादलों से दोपहर तक उमस और गर्मी होने लगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब व उससे लगे हरियाणा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। लेकिन, शहर के आसपास अभी कोई ऐसा सिस्टम नहीं है, जो अच्छी बारिश करे। इसके लिए कुछ दिन अभी इंतजार करना होगा। लोकल डेवलपमेंट के कारण बनने वाले बादलों से शाम को छिटपुट बारिश जरूर हो सकती है।
साढ़े तीन डिग्री उछला पारा

बारिश नहीं होने से अब नमी धीरे-धीरे सूख रही है। इससे पारा उछाल मार रहा है। तापमान में शनिवार के मुकाबले रविवार को साढ़े तीन डिग्री तक वृद्धि हुई है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज हुआ है। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से दो डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 75 प्रतिशत और शाम को 49 प्रतिशत थी। दक्षिण-पश्चिम हवा 6-8 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। सोमवार को सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार होने की सम्भावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो