scriptweather alert : मध्यप्रदेश में अब और बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | Weather red Alert in madhya pradesh | Patrika News

weather alert : मध्यप्रदेश में अब और बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

locationजबलपुरPublished: May 12, 2019 08:35:34 pm

Submitted by:

abhishek dixit

चक्रवात का असर खत्म होते ही सुबह से महसूस हुई गर्मी, शाम को छाएं हल्के बादल

Weather Update

Weather Update

जबलपुर. अरब सागर से आ रही नमी भरी हवा के दिशा बदलते ही रविवार को पारे ने उछाल मार दी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र का असर खत्म होते ही सुबह से लोगों को उमस और गर्मी का अहसास हुआ। चौबीस घंटे के भीतर पारे में साढ़े तीन डिग्री का उछाल आया। शाम होते-होते शहर पर हल्के बादल फिर से छाएं। लेकिन लंबे समय तक मौजूद नहीं रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को हल्के बादल रहे। पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव नहीं है। सोमवार को सूरज निकलने पर धूप तेज होगी। तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

अचानक बदला मौसम
इस महीने की शुरुआत से तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार और रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। गर्मी के बीच शनिवार को पहले अचानक तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी। मौसम विभाग ने रविवार को बादल छाएं रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई। उसके उलट रविवार को गर्मी बढऩे के साथ तापमान में वृद्धि हो गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य के बराबरी पर है। शनिवार के मुकाबले 3.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। आद्र्रता सुबह के समय 31 और 17 प्रतिशत थी।

पश्चिमी मप्र की तरफ रुख
मौसम विभाग के अनुसार शहर में मौसम का मिजाज राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा के कारण बदला है। बादलों की चहलकदमी के बीच गर्म हवा ने रविवार को पूरा असर दिखाया। पश्चिमी हवा 4 किमी प्रति घंटा की गति से चली। मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक आरके गुप्ता के अनुसार अरब सागर से आ रही हवा और बादल का रुप पश्चिमी मप्र की तरफ हो गया है। इसका संभाग में असर अब नहीं है। संभाग में कहीं-कहीं हल्के बादल छाएं है। लेकिन सोमवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रहा।

मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव
12 मई : 41.1 डिग्री
11 मई : 37.6 डिग्री
10 मई : 42.8 डिग्री
9 मई : 42.4 डिग्री
8 मई : 42.8 डिग्री
7 मई : 42.8 डिग्री
6 मई : 42.8 डिग्री
5 मई : 40.1 डिग्री
4 मई : 38.0 डिग्री
3 मई : 41.8 डिग्री
2 मई : 42.2 डिग्री
1 मई : 42.5 डिग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो