scriptweather video: कोहरे की धुंध से सर्दी ने पकड़ा जोर, मप्र में अब जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड | weather report today, cold wave and fog alert | Patrika News

weather video: कोहरे की धुंध से सर्दी ने पकड़ा जोर, मप्र में अब जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड

locationजबलपुरPublished: Nov 30, 2019 09:05:27 am

Submitted by:

Lalit kostha

कोहरे की धुंध से सर्दी ने पकड़ा जोर, मप्र में अब जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड: देखें वीडियो

Weather Alert: इन इलाकों में कल हो सकती है ठंड के सीजन की पहली बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert: इन इलाकों में कल हो सकती है ठंड के सीजन की पहली बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जबलपुर। मौसम में बदलाव शनिवार से शुरू हो गया है। सुबह 8 बजे तक कोहरा की धुंध और ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास करा दिया है। हालांकि दोपहर में तापमान ज्यादा हो सकता है, लेकिन शाम होते ही ठंड जोर पकडऩे लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में ठंड असर दिखाना शुरू कर देगी।

लगातार चौथे दिन तापमान सामान्य से रहा ज्यादा

शुक्रवार को तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहा। लगातार चौथे दिन पारा सामान्य से ऊपर होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड लगभग गायब हो गई है। बादलों के छाए रहने के कारण देर देर शाम के बाद ही हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। बाकी समय पर हल्के गर्म कपड़े पहनने की जरुरत भी महसूस नहीं हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान अभी एक-दो दिन सामान्य से ऊपर ही बना रह सकता है। शहर का मौसम तीन दिन से एक जैसा है।


सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को न्यूनतम तापमान के सामान्य से ऊपर जाने के साथ मौसम बदलना शुरु हुआ था। अगले ही दिन मंगलवार को पारा अधिकतम और न्यूनतम स्तर पर सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। ये सिलसिला बुधवार से शुक्रवार तक जारी रहा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 81 प्रतिशत और शाम के समय 64 प्रतिशत थी। पूर्वी हवा एक किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली। शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो