scriptWeather Report : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने ली करवट, बारिश की भी संभावना | weather report today in my location imd rain alert in mp | Patrika News

Weather Report : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने ली करवट, बारिश की भी संभावना

locationजबलपुरPublished: Jan 19, 2020 08:22:02 pm

Submitted by:

abhishek dixit

आसमान में फिर मंडराए काले बादल, दिन में तापमान में गिरावट से सर्दी

Weather Report

Weather Report

जबलपुर. शनिवार की देर शाम विदा हो रहे काले बादल रविवार को फिर लौट आए। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन हुआ। आसमान में सुबह से काले बादल मंडराए। हल्की धुंध छायी रही। दोपहर को बीच-बीच में कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली। लेकिन सर्द हवा चलने से कमजोर धूप से राहत नहीं मिली। बादलों की ओट में ज्यादातर समय सूर्य के छिपे होने से दिन के समय तापमान में गिरावट आयी। सुबह, दोपहर और शाम के बीच तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया। डिंडोरी, मंडला जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ठंडी हवा के चलने से सर्दी महसूस हुई।

3.3 डिग्री की गिरावट, सामान्य से नीचे पारा
काले बादले के छंटने के बजाय उमडऩे से न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेसिल्यस दर्ज हुआ। ये शुक्रवार के अपेक्षाकृत 3.3 डिग्री और सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रेकॉर्ड हुआ। सामान्य से चार डिग्री अधिक है। आर्दुता सुबह के समय 89 प्रतिशत और शाम को 60 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिमी हवा 5-6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। प्रदेश के चार प्रमुख महानगरों में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान भी शहर में रेकॉर्ड हुआ।

तीन दिन छाए रहेंगे काले बादल
मौसम विज्ञान में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आ रहा है। इसके कारण रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए। सोमवार से बुधवार के बीच काले बादलों के संभाग में बने रहने का अनुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। दो-तीन दिन तक अभी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। शहर में सोमवार को मौसम शुष्क ही बना रहेगा। मंगलवार को छिटपुट वर्षा होने का अनुमान है।

ट्रेंडिंग वीडियो