जबलपुर

मौसम: सुबह झमाझम, दिन में क्वार वाली धूप कर रही परेशान

चौबीस घंटे में 8.4 मिमी बारिश दर्ज, सीजन में अब तक 623.2 मिमी बारिश

जबलपुरSep 22, 2021 / 11:52 am

Lalit kostha

weather september 2021: rainfall and sunlight disturbing today

जबलपुर। बुधवार की सुबह तेज सूरज के साथ हुई है। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। न चाहते हुए कूलर चलाना पड़ रहा है। वहीं शहर में सोमवार को देर रात और मंगलवार को अल सुबह झमाझम बारिश हुई। दोपहर में धूप खिली और उमस ने बेचैन किया। चौबीस घंटे में 8.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सीजन में अब तक 623.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। आसमान में बाद छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार संभाग में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात की संभावना है। कई स्थान पर बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। दिन का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह की आद्र्रता 97 प्रतिशत रिकार्ड की गई।


बरगी डैम लबालब, नौ गेट से पानी की निकासी
जबलपुर . बरगी डैम सीजन में पहली बार लबालब हो गया है। डैम का जल स्तर सुरक्षित सीमा तक बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। नौ गेट खुले हुए हैं जिनसे वृहद स्तर पर पानी छोड़ा जा रहा है। शाम 4 बजे तीन गेट की ऊं चाई एक मीटर तक बढ़ा दी गई है। डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा तटों में जल स्तर बढ़ रहा है। ग्वारीघाट, तिलवाराघाट में कई मंदिर डूबे हुए हैं। लम्हेटाघाट व भेड़ाघाट में भी जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। डैम का जल स्तर सुरक्षित सीमा तक बनाए रखने के लिए कं ट्रोल रूम की टीम कैचमेंट इलाकों में नजर रख रही है। नर्मदा के तटवर्ती इलाकों से लोगों को दूर रहने अलर्ट किया गया है।

Hindi News / Jabalpur / मौसम: सुबह झमाझम, दिन में क्वार वाली धूप कर रही परेशान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.