scriptमौसम: मई माह में भी तापमान में स्थिरता | Weather: Temperature constant in May | Patrika News

मौसम: मई माह में भी तापमान में स्थिरता

locationजबलपुरPublished: May 14, 2020 08:03:10 pm

Submitted by:

Manish garg

हवा की गति धीमी पड़ी, अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार

jabalpur change in weather

change in Weather : Clouds increased heat during the day

जबलपुर

हवा की गति में परिवर्तन से गुरुवार को शहर के मौसम का मिजाज फिर बदल गया। हवा की गति धीमी होने से सूर्य की किरणों की तपिश बढ़ गई। हालांकि बादलों मौजूदगी से न तो धूप मई माह जैसी चटख थी न ही चुभने वाली गर्मी थी। लेकिन, कई दिनों बाद दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। शाम को तापमान में थोड़ी कमी आई।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। सुबह की आर्द्रता 49 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 29 प्रतिशत थी। प्रदेश में गुरुवार को दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।
इसलिए हो रहा परिवर्तन
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवात है। पश्चिमी मध्यप्रदेश से कर्नाटक, तेलंगना तक द्रोणिका बनी हुई है। इनके प्रभाव से दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन हो रहा है। दक्षिण दिशा से नमी भरी हवा आने से गर्मी में ज्यादा उछाल नहीं आ रहा है। शुक्रवार को सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर या शाम तक धूल भरी आंधी या गरज-चमक की सम्भावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो