scriptweather today : आज चलेंगी बर्फीली हवाएं, रात को कांपेगा पूरा शहर मौसम का अलर्ट | weather today at my location, chill wave alert in mp | Patrika News

weather today : आज चलेंगी बर्फीली हवाएं, रात को कांपेगा पूरा शहर मौसम का अलर्ट

locationजबलपुरPublished: Jan 23, 2020 10:41:13 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज चलेंगी बर्फीली हवाएं, रात को कांपेगा पूरा शहर मौसम का अलर्ट
 

weather_rainfall_alert.png

छत्तीसगढ़ में चक्रवात के असर से रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में भारी बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर और हवा के रुख में लगातार हो रहे परिवर्तन से शहर का मौसम अजीब हो गया है। बुधवार को पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी के बाद गुरुवार को मौसम साफ हो गया। लेकिन सर्द हवाएं लोगों को कंपा रही हैं। आज बर्फीली हवाओं से पूरा शहर ठंड की चपेट में आ जाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, हवा के रुख में परिवर्तन से बदल रहा मौसम का मिजाज, सुबह और शाम सर्दी, दोपहर में चुभ रही धूप

पिछले कुछ दिनों से सुबह धूप निकलने के बाद कभी अचानक काले बादल छा रहे हैं तो कभी बारिश की सम्भावना के बीच तेज गति से चल रही सर्द हवा कंपकंपा रही है। प्रेक्षक भी मौसम का सटीक आकलन नहीं कर पा रहे हैं। सुबह से दोपहर और शाम से रात तक मौसम का मिजाज विपरीत हो रहा है। बुधवार को भी बारिश की सम्भावना के बीच सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली। हल्की सर्दी का अहसास हुआ, लेकिन कुछ ही देर में काले बादल छा गए। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे दो दिन पहले तक ठिठुरा रही सर्दी दोपहर को लगभग गायब हो गई। शाम को ठंडी हवा चली। रात में सर्दी महसूस हुई।

 

Fog : weather forecast

बुधवार को तेज धूप नहीं निकलने और उत्तरी हवा चलने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। मंगलवार की तुलना में 2.5 डिग्री और सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तरी हवा 4-5 किमी प्रतिघंटे की औसत गति से चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भूमध्य सागर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन तक बने रहने की सम्भावना है। इस कारण हल्के काले बादल मंडरा सकते हैं। संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर में बारिश की सम्भावना कम है। काले बादलों के सक्रिय होने पर छिटपुट बारिश का अनुमान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो