script

weather today पश्चिमी विक्षोभ का असर, तीन डिग्री नीचे पहुंचा पारा बढ़ गई ठंड

locationजबलपुरPublished: Jan 24, 2020 11:15:15 am

Submitted by:

Lalit kostha

पश्चिमी विक्षोभ का असर, तीन डिग्री नीचे पहुंचा पारा बढ़ गई ठंड

weather.png

MP weather today

जबलपुर। आसमान में मंडरा रहे हल्के काले बादल गुरुवार को छंट गए। बादलों की आवाजाही से तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं हो रहा था। लेकिन गुरुवार को बादलों के हटते ही मौसम भी बदला। आसमान साफ होने के साथ ही सर्द हवा का असर बढ़ गया। पूरे दिन सर्दी का अहसास बना रहा। दोपहर बाद तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री नीचे चला। रात तक सर्दी का असर और बढ़ गया। पहाड़ी राज्यों की ओर से आ रही उत्तरी हवा से ठिठुरन हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया है। हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। इससे तापमान में और गिरावट की संभावना है।

बादल छंटते ही बदला मौसम, उत्तरी हवा से धूप में भी महसूस हो रही ठंड

 

weather.png

करीब दो डिग्री की गिरावट
गुरुवार की भोर ज्यादा सर्द नहीं थी। बुधवार (9.6) के अपेक्षाकृत गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम में परिवर्तन सूर्योदय के बाद हुआ। सुबह से ही सर्द हवा चल रही थी। धूप खिलते ही यह सर्द हवा चुभने लगी। सूरज की किरणों का असर बढऩे के साथ ही सर्द हवा का प्रभाव बढ़ता गया। दोपहर को ठिठुरन महसूस हुई। अधिकतम तापमान में बुधवार (24.1) के अपेक्षाकृत करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ये सामान्य से तीन डिग्री कम 22.3 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। उत्तरी हवा तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शुक्रवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है।

फिर सर्दी बढऩे का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो रहा है। सर्दी बढ़ाने वाली उत्तरी दिशा की हवा चल रही है। अधिकतम तापमान के बाद न्यूनतम तापमान में भी कमी आ सकती है। तापमान में गिरावट का दौर अभी एक-दो दिन जारी रह सकता है। इस महीने की शुरुआत में मौसम में जिस प्रकार ठंड घुली थी, एक बार फिर वैसी ही स्थितियां निर्मित हो रही हैं। महीने की विदाई पर सर्दी के एक बार फिर से कंपकंपाने का अनुमान है।

ट्रेंडिंग वीडियो