scriptIMD weather alert: मप्र में तूफान बारिश की चेतावनी, मानसून जल्दी आने की संभावना | Weather today Highlights: heavy rain warning in mp | Patrika News

IMD weather alert: मप्र में तूफान बारिश की चेतावनी, मानसून जल्दी आने की संभावना

locationजबलपुरPublished: Jun 05, 2020 03:34:23 pm

Submitted by:

Lalit kostha

IMD weather alert: मप्र में तूफान बारिश की चेतावनी, मानसून जल्दी आने की संभावना

जबलपुर। अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान निसर्ग के रास्ता बदलने से शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। उत्तर पश्चिमी रास्ते पर चलते हुए मालवा जाने की बजाय यह चक्रवाती तूफान अब उत्तर पूर्व का रास्ता अख्तियार कर शहर की ओर बढ़ रहा है। रास्ते में तूफान के कमजोर पडऩे से अब यह सिस्टम डिप्रेशन के रूप में विदर्भ और उससे लगे दक्षिणी मध्यप्रदेश के ऊपर है। इसके प्रभाव से बुधवार की देर रात से गुरुवार को दिन में रुक-रुक बूंदबांदी होती रही। वहीं शुक्रवार को काले बादल लगातार उमड़-घुमड़ रहे हैं। सुबह से ही सूरज बादलों की ओट में लुका छिपी खेल रहा है। धूप नहीं निकलने और कई बार काले घने बादलों से आसमान घिर जाने से हल्का अंधेरा छाया।

 

Weather today Highlights: heavy rain warning in mp

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार निसर्ग तूफान के अलावा अन्य सिस्टम भी मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। चक्रवाती तूफान के साथ पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र है। इससे सम्भाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 6 जून के बाद मौसम में बदलाव आने की सम्भावना है। बुधवार को रात से गुरुवार को सुबह के बीच करीब 19.9 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई है। गुरुवार को दिन और रात में भी शहर में बारिश ट्रेस की गई है।